Bigg Boss 19: सलमान खान का रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ सुर्खियों में छाया हुआ है. शो में कंटेस्टेंट्स फैमिली वीक में एंटर कर चुके हैं. घर में हाल ही में कुनिका सदानंद का बेटा और अशनूर कौर के पापा नजर आए. इन दोनों ने घरवालों को खूब एंटरटेन किया. वहीं अब मेकर्स ने नया प्रोमो जारी किया है जिसमें बिग बॉस के घर में गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला नजर आईं. आकांक्षा ने आते ही घरवालों को खूब एंटरटेन किया. वहीं 3 महीने बाद आकांक्षा को देखकर गौरव खन्ना इमोशनल हो गए. इस दौरान दोनों के बीच गजब की केमिस्ट्री देखने को मिली. सोशल मीडिया पर भी कपल के क्यूट मोमेंट का वीडियो काफी वायरल हो रहा है.
आकांक्षा को देख इमोशनल हुए गौरव
लेटेस्ट एपिसोड में आकांक्षा चमोला ने घर में एंट्री ली. आकांक्षा को देखते ही गौरव इमोशनल हो गए. वहीं बिग बॉस ने गौरव को फ्रीज ही रखा जिससे तंग आकर आकांक्षा ने मजाक में कहा कि बिग बॉस गौरव को रिलीज कर दीजिए वरना मैं गौरव को अडल्ट वाली पप्पी कर दूंगी. आकांक्षा की ये बात सुनकर घरवाले भी हंसने लगे. वहीं आकांक्षा ने प्रणित मोरे से अपने पैर भी छूने को कहा और प्रणित को आर्शीवाद भी दिया.
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19 में होगा रोमांस का धमाका, फैमिली वीक में कौन देगा बिग बॉस को धमकी?
आकांक्षा और गौरव का रोमांस
अब मेकर्स ने नया प्रोमो जारी किया है जिसमें अमाल मलिक ने अपनी आवाज में शाहरुख खान की ‘वीर जारा’ मूवी का ‘मैं यहां हूं’ गाना गया. अमाल के गाने पर आकांक्षा और गौरव ने क्यूट डांस किया. डांस के दौरान दोनों की गजब की केमिस्ट्री देखने को मिली. वहीं अब दोनों के डांस का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. गौरव खन्ना जितने शांत हैं, उनकी पत्नी आकांक्षा उतनी ही चुलबुली हैं. दोनों की जोड़ी घरवालों को भी खूब पसंद आई.
यह भी पढ़ें: Gaurav Khanna आकांक्षा से शादी के 9 साल बाद भी क्यों नहीं बने पिता, इस बड़ी वजह का किया खुलासा
आकांक्षा हुई थीं ट्रोल
वहीं बता दें हाल ही में आकांक्षा चमोला को सोशल मीडिया पर यूजर्स ने काफी ट्रोल किया था. यूजर्स ने आकांक्षा पर गौरव को सपोर्ट ना करने का आरोप भी लगाया था. अब आकांक्षा ने बिग बॉस में आकर सोशल मीडिया यूजर्स की भी चुप्पी बंद कर दी है. दरअसल आकांक्षा ने एक इंटरव्यू में गौरव के बारे में बातचीत करते हुए मजाक में कहा था कि गौरव ग्रीन फ्लैग नहीं हैं. जिसके बाद यूजर्स ने आकांक्षा को खूब ट्रोल भी किया था.
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
12 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
13 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
14 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
15 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
15 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
16 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
17 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
17 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
19 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines