Bigg Boss 19: सलमान खान का रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ इन दिनों सुर्खियों में छाया हुआ है। शो के दूसरे हफ्ते में ही कंटेस्टेंट्स ने घर में कोहराम मचा दिया है। जहां कुछ लोग ऑडियंस को पॉजिटिव वाइब्स दे रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर कुछ काफी नेगेटिव लग रहे हैं। इन नेगेटिव कंटेस्टेंट्स की आवाज ही ऑडियंस को काफी इरिटेट कर रही है। हाल ही में फरहाना भट्ट और बसीर अली की लड़ाई भी ऑडियंस को देखने को मिली। इस लड़ाई की वजह से घर का माहौल ही बदल गया। चलिए आपको उन कंटेस्टेंट्स के बारे में बताते हैं जो काफी नेगेटिव लग रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19: पहले हफ्ते के टॉप कंटेस्टेंट्स कौन हैं? ऑनलाइन रैंकिंग में सामने आए ये 6 नाम
Farhana Bhat
फरहाना भट्ट शो में काफी बवाल मचाए हुए हैं। सीक्रेट रूम से वापस आने के बाद फरहाना काफी एग्रेसिव हो गई हैं। लेटेस्ट एपिसोड में भी वो कुनिका, नीलम और बसीर से काफी लड़ती-झगड़ती दिखाई दीं। एक समय तक ये घमासान देखने में काफी अच्छा लगा लेकिन बाद में ये काफी इरिटेटिंग लगने लगा।
Baseer Ali
बिग बॉस के घर में बसीर अली भी काफी नेगेटिव वाइब्स देते नजर आ रहे हैं। फरहाना के साथ हुई लड़ाई में वो भी काफी एग्रेसिव दिखाई दिए। वहीं असेंबली रूम से बाहर आने के बाद भी बसीर घर के सभी सदस्यों को अपशब्द बोलते नजर आए जो अब काफी इरिटेटिंग लग रहा है।
Tanya Mittal
तान्या मित्तल तो शुरुआत से ही फैंस की नजरों में खटकती नजर आ रही हैं। तान्या ने पहले ही दिन से अपना गेम खेलना शुरू कर दिया था। हालांकि घरवालों ने उनके गेम को पहचानते हुए उनकी पोल भी खोल दी थी। तान्या भी घरवालों के बीच आग लगाती नजर आ रही हैं, जिससे वो भी नेगेटिव लग रही हैं।
Kunicka Sadanand
कुनिका शुरुआती दिनों में काफी पॉजिटिव लग रही थीं, लेकिन कैप्टन बनने के बाद से ही उनके बिहेवियर में काफी बदलाव देखने को मिला। हाल ही में ही फरहाना के साथ लड़ाई के दौरान भी कुनिका उन्हें खूब बुरा-भला बोलती दिखाई दी थीं।
Abhishek Bajaj
अभिषेक बजाज का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। अभिषेक भी शो में काफी एग्रेसिव और नेगेटिव दिख रहे हैं। भले ही वो अपने लिए स्टैंड लेते नजर आए लेकिन उनके बोलने का तरीका सोशल मीडिया यूजर्स को रास नहीं आ रहा है। ये ही वजह है कि वो भी नेगेटिव वाइब्स दे रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19 में दोहराया सीजन 2 का इतिहास, Baseer Ali और Farhana Bhat की लड़ाई में हो गई हदें पार
संबंधित खबरें
भारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
8 hrs agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
9 hrs ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
9 hrs ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
11 hrs agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
12 hrs ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
12 hrs agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
13 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
14 hrs ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
15 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines