भोजपुरी एक्ट्रेस नीलम गिरी आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं. वह सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 19’ में इन दिनों छाई हुई हैं. शो में अक्सर वह मजाक मस्ती करते तो कभी किसी कंटेस्टेंट संग केमिस्ट्री जमाते हुए नजर आ जाती हैं. इस शो में उन्हें लोग काफी पसंद रहे हैं. सलमान की चेतावनी के बाद वह शो में पहले से ज्यादा एक्टिव हो गई हैं. इन सबके बीच उनकी पर्सनल लाइफ का खुलासा हुआ है कि वह शादीशुदा हैं. उनकी पति के साथ फोटो भी वायरल हो रही है.
दरअसल, नीलम गिरी ने कभी अपनी पर्सनल लाइफ और शादीशुदा जिंदगी को लेकर बात नहीं की. वह प्राइवेट रहना पसंद करती हैं. भोजपुरी में उन्हें लाने का श्रेय भी पवन सिंह को जाता है. इंडस्ट्री में नीलम और प्रवेश की केमिस्ट्री के काफी चर्चे रहते हैं. अब सलमान के शो में अच्छा परफॉर्म कर रही हैं. इन सबके बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह फोटोज में एक शख्स के साथ नजर आ रही हैं और इसे लेकर दावा किया जा रहा है कि फोटो में दिख रहा शख्स उनका पति है. इसमें उन्हें अलग-अलग पोज देते हुए देखा जा सकता है. उनके कथित हसबैंड का नाम उपेंदर गिरी बताया जा रहा है. हालांकि, इस मामले को लेकर ना तो उनकी ओर से और ना ही परिवार की ओर से कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट सामने आया है.
यह भी पढ़ें: दुर्गा पंडाल में दिखीं संजय दत्त की एक्स वाइफ, राखी मुखर्जी संग दिया पोज, खूबसूरती के कायल हुए लोग
‘बिग बॉस 19’ में कर चुकी हैं शादी पर बात
आपको बता दें कि नीलम गिरी सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 19’ में कुनिका सदानंद से बात करते हुए अपने टूटे रिश्ते के बारे में बता चुकी हैं. शो में नीलम, कुनिका और तान्या को अपनी मैरिड लाइफ के बारे में बात करते हुए देखा गया था. इस दौरान कुनिका ने नीलम से सवाल किया था कि तुम्हारी शादी की क्या कहानी है? अभी भी है या नहीं. तो इस पर भोजपुरी एक्ट्रेस ने हिचकते हुए जवाब दिया था, ‘समझिए खत्म हो चुकी है. एक इंसान अवसर देते-देते थक थक गया है. क्या ही बोलें. मुझे स्वाभिमानी लड़के पसंद हैं, जो स्वाभिमानी नहीं है मेरे बस की बात नहीं उनके साथ रहना. वही सब कहानी है.’
यह भी पढ़ें: Bhojpuri Film: भोजपुरी फिल्म ‘कंगन माई के’ का फर्स्ट लुक जारी; ‘मंजुलिका’ की आ जाएगी याद
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
3 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
4 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
5 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
6 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
6 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
7 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
8 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
8 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
10 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines