दुर्गा पंडाल में दिखीं संजय दत्त की एक्स वाइफ, राखी मुखर्जी संग दिया पोज, खूबसूरती के कायल हुए लोग

संजय दत्त की एक्स वाइफ रिया पिल्लई एक बार फिर से चर्चा में आ गई हैं. इसकी वजह है कि उन्हें दुर्गा पंडाल में रानी मुखर्जी के साथ सालों बाद देखा गया. 60 साल की रिया की खूबसूरती को देख लोग कायल हो गए हैं.

Sanjay Dutt, Sanjay Dutt Ex wife Rhea Pillai, Rhea Pillai viral video

Sanjay Dutt Ex wife Rhea Pillai: संजय दत्त की एक्स वाइफ का वीडियो वायरल

संजय दत्त की दूसरी और एक्स वाइफ रिया पिल्लई एक बार फिर से चर्चा में हैं. उन्होंने नवमी के दिन हेडलाइन्स बटोरी. इसकी वजह है कि राम नवमी पर उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया, जिसमें रानी मुखर्जी और काजोल जैसे स्टार्स पहुंचे थे और इस दौरान दुर्गा पंडाल में संजय दत्त की दूसरी एक्स वाइफ रिया पिल्लई भी पहुंची थीं. उनका इस दौरान का वीडियो सामने आते ही वायरल हो गया, जिसमें उनके लुक्स और खूबसूरती की काफी चर्चा होने लगी. लोग उनकी तुलना रानी से करने लगे. ये वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है.

विज्ञापन

राम नवमी के मौके पर रिया पिल्लई दुर्गा पंडाल में रानी मुखर्जी, काजोल और ट्विंकल खन्ना जैसे सेलेब्स से मिलीं. इंटरनेट पर वायरल हो रहे वीडियो में रिया और रानी को साथ में बातें करते हुए भी देखा गया. इस दौरान उन्होंने स्काई ब्लू कलर की साड़ी पहनी थी. रिया का इस दौरान बेहद ही सिंपल लुक देखने के लिए मिला. इसमें वह काफी खूबसूरत लग रही थीं. 60 साल की उम्र में रिया का लुक इंटरनेट पर छा गया. वीडियो में रानी और रिया के बीच एक शानदार बॉन्ड भी देखने के लिए मिला.

विज्ञापन

रिया पिल्लई की खूबसूरती के कायल हुए लोग

रानी मुखर्जी और रिया पिल्लई का वीडियो सोशल मीडिया पर पसंद किया जा रहा है. लेकिन, उससे ज्यादा रिया को देखना लोगों के लिए सरप्राइजिंग रहा. यूजर्स उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. एक ने संजय दत्त की एक्स वाइफ को लेकर लिखा, ‘वह बहुत सुंदर लग रही हैं. उनके आगे रानी भी नॉर्मल लग रही हैं.’ दूसरे ने लिखा, ‘कितनी खूबसूरत लग रही हो.’ इसी तरह से लोगों ने इस वीडियो पर खूब कमेंट्स किए और लोग रिया की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं.

विज्ञापन

संजय दत्त ने की तीन शादी

गौरतलब है कि संजय दत्त ने तीन शादियां की है. उनकी पहली पत्नी रिचा शर्मा थीं, जिनसे उनकी शादी 1987 में हुई थी. उनका ब्रेन ट्यूमर की वजह से हुआ था. इस शादी से संजय की एक बेटी त्रिशाला हैं. इसके बाद एक्टर ने दूसरी शादी रिया पिल्लई से का थी. हालांकि, उनका रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल पाया और दोनों अलग हो गए. इस रिश्ते के टूटने के बाद अभिनेता ने तीसरी शादी मान्यता दत्त से की. इनसे उनके दो बच्चे हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ