News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Micky Makeover Video: ‘बिग बॉस सीजन 19’ शुरू होने से पहले ही एक अप्रोच किए गए कंटेस्टेंट को अस्पताल में भर्ती होना पड़ा है। 20 जुलाई को मशहूर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मिकी मेकओवर के चंडीगढ़ के एक अस्पताल में भर्ती होने की खबर सामने आई। मेकअप आर्टिस्ट मिकी मेकओवर ने खुद इंस्टाग्राम पर अपनी अस्पताल से कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। वहीं, अब मिकी मेकओवर के कुछ नए वीडियो सामने आए हैं। एक वीडियो में तो वो इमोशनल होते हुए भी नजर आ रहे हैं।
मिकी मेकओवर को देखकर ऐसा लगा रहा है, जैसे उन्हें कोई भयानक बीमारी हो गई है और वो अपनी हालत को लेकर घबराए हुए हैं। हालांकि, अभी तक उन्होंने फैंस को ये नहीं बताया कि उनके हॉस्पिटल में एडमिट होने का कारण क्या है? वो बस लोगों से उनके लिए दुआएं करने की रिक्वेस्ट कर रहे हैं। इसी बीच अब उनका अस्पताल से एक वीडियो वायरल हो रहा है, इसमें मिकी मेकओवर के हाथ पर ड्रिप लगी हुई नजर आ रही है और वो हॉस्पिटल की यूनिफॉर्म में हैं। बेड पर लेटे हुए वो अपना वीडियो रिकॉर्ड कर रहे हैं।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
इस वीडियो में मिकी मेकओवर की आंखें नम हैं और वो खुद अपने आंसू पोंछ रहे हैं। इस इमोशनल वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ‘इस बार… मैं टूट गया।’ उनका ये वीडियो देखकर फैंस के बीच मायूसी छा गई है। सोशल मीडिया यूजर्स अब मिकी मेकओवर के लिए गेट वेल सून वाले मैसेज लिख रहे हैं। साथ ही उनके जल्द ठीक होने के लिए भी दुआएं मांग रहे हैं। इसके अलावा उनका एक और वीडियो सामने आया है, इसमें वो अस्पताल के बिस्तर में बेसुध दिखाई दे रहे हैं।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
यह भी पढ़ें: Micky Makeover अस्पताल में इस हालत में आए नजर, Bigg Boss 19 का मिला इन्फ्लुएंसर को ऑफर
अब इसे शेयर करते हुए खुद मिकी मेकओवर ने अपने कैप्शन में लिखा है, ‘हमेशा सबको हंसाता था… आज खुद को थोड़ी हिम्मत चाहिए। दुआ वहां तक पहुंचती है, जहां दवाई भी नहीं पहुंचती।’ उनका ये पोस्ट देखने के बाद फैंस भी हैरान रह गए हैं। सभी लोग इस वक्त शॉक्ड नजर आ रहे हैं। हर कोई उनसे बस एक ही सवाल कर रहा है कि उन्हें हुआ क्या है? फैंस मिकी मेकओवर की हालत को लेकर टेंशन में आ गए हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें एंटरटेनमेंट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।