Micky Makeover अस्पताल में इस हालत में आए नजर, Bigg Boss 19 का मिला इन्फ्लुएंसर को ऑफर

Influencer Micky Makeover Hospitalized: ‘बिग बॉस सीजन 19’ के लिए अप्रोच किए गए इन्फ्लुएंसर को लेकर को लेकर शॉकिंग खबर सामने आई है। मिकी मेकओवर अब अस्पताल पहुंच गए हैं। उनकी फोटोज भी सोशल मीडिया पर सामने आई हैं।

Micky Makeover

'बिग बॉस 19' के लिए अप्रोच किए गए मिकी मेकओवर अस्पताल में एडमिट हो गए हैं। (Photo Credit- Instagram)

Influencer Micky Makeover Hospitalized: ‘बिग बॉस सीजन 19’ शुरू होने से पहले ही एक के बाद एक बुरी खबरें सामने आ रही हैं। हाल ही में पता चला था कि एक्ट्रेस और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अरिश्फा खान, जिन्हें इस साल ‘बिग बॉस’ के लिए अप्रोच किया गया है, वो बीमार हैं। अरिश्फा खान अस्पताल में भर्ती हो गई थीं। हालांकि, अब वो डिस्चार्ज हो गई हैं, लेकिन अब दूसरी बुरी खबर मिली है। इसी शो के लिए अप्रोच किए जाने वाले एक और इन्फ्लुएंसर की अब अस्पताल से तस्वीरें सामने आ रही हैं। मिकी मेकओवर की अब हालत बिगड़ी हुई नजर आ रही है।

विज्ञापन

Micky Makeover

विज्ञापन

मिकी मेकओवर हुए अस्पताल में भर्ती

मशहूर मेकअप आर्टिस्ट और कंटेंट क्रिएटर मिकी मेकओवर, जिनके सलमान खान के रियलिटी शो में नजर आने की पूरी उम्मीद है, वो अब अस्पताल पहुंच गए हैं। उनका हाल देखकर फैंस भी टेंशन में आ जाएंगे। आपको बता दें, मिकी मेकओवर ने खुद अपने हॉस्पिटल में एडमिट होने की खबर फैंस के साथ शेयर की है। उन्होंने बीते दिन सोशल मीडिया पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया था। इसमें लिखा था, ‘कल का दिन आसान नहीं होगा… कुछ ऐसा फेस कर रहा हूं, जिसके लिए मैं तैयार ही नहीं था। सच कहूं बोलने का मन नहीं है…।’

Micky Makeover

विज्ञापन

‘बिग बॉस’ में एंट्री से पहले आई मुसीबत

उन्होंने आगे लिखा, ‘बस भगवान से यही दुआ है कि ताकत दें और सब ठीक हो जाए। क्या हो रहा है, क्यों हो रहा है- अभी कह नहीं सकता। बस दुआओं में याद रखना।’ उनका ये पोस्ट देखकर ही लगा था कि वो किसी बड़ी परेशानी में हैं। वहीं, अब मिकी मेकओवर ने अपनी अस्पताल से तस्वीरें शेयर कर सभी को बता दिया है कि उन्हें कुछ हेल्थ इश्यूज हुए हैं, जिनके कारण वो अस्पताल में भर्ती हैं। हालांकि, उनके एडमिट होने का कारण अभी तक सामने नहीं आया है। बस इतना पता चला है कि वो चंडीगढ़ के एक अस्पताल में अपना इलाज करवा रहे हैं।

Micky Makeover

विज्ञापन

अस्पताल से सामने आई मिकी मेकओवर की तस्वीर

मिकी मेकओवर ने अस्पताल के बेड से अपनी एक फोटो भी पोस्ट की है। इस फोटो में इन्फ्लुएंसर सोए हुए नजर आ रहे हैं और उनके चेहरे पर दर्द दिखाई दे रहा है। साथ ही उनके हाथ पर ड्रिप भी लगी हुई है। अपना हाल दिखाते हुए उन्होंने कहा, ‘आज पता चला स्ट्रॉन्ग रहना और स्ट्रॉन्ग दिखना… दो अलग चीजें होती हैं। अंदर से थोड़ी घबराहट है, पर बाहर एक ही प्रेयर- भगवान बस तू साथ रहना।’ अब ये देखकर फैंस को भी उनकी फिक्र हो गई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ