---विज्ञापन---

Bigg Boss 19 के 7 नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स में से कौन है सबसे कमजोर? इस हफ्ते हो सकता है बेघर

Bigg Boss 19: 'बिग बॉस सीजन 19' में पहला एविक्शन किसका हो सकता है? ये सभी जानना चाहते हैं। 7 कंटेस्टेंट्स में से 2 के शो से निकलने के चांस ज्यादा हैं। अब वो कौन हैं? चलिए जानते हैं।

---विज्ञापन---

Bigg Boss 19: ‘बिग बॉस सीजन 19’ में पहला नॉमिनेशन हो चुका है। इस वीकेंड पर कोई 1 कंटेस्टेंट शो से एविक्ट हो सकता है। इस बार 7 लोग नॉमिनेशंस में हैं। गौरव खन्ना, तान्या मित्तल, जीशान कादरी, अभिषेक बजाज, नीलम गिरी, नतालिया जानोसजेक और प्रणीत मोरे पहले हफ्ते के नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स हैं। इन सभी के सिर पर एविक्शन की तलवार लटक रही है। तो चलिए जानते हैं कि किसका गेम सबसे कमजोर है और कौन पहले ही हफ्ते बेघर हो सकता है?

ये 3 नॉमिनेशन में होंगे सुरक्षित

अभी तक गौरव खन्ना, तान्या मित्तल और जीशान कादरी का गेम सबसे स्ट्रॉन्ग लग रहा है। भले ही कोई इन्हें पसंद करे या नापसंद, लेकिन शो में इनका इन्वॉल्वमेंट सबसे ज्यादा है। ऐसे में ये तीनों तो सबसे सेफ कंटेस्टेंट्स लग रहे हैं। प्रणीत मोरे भी ठीक-ठाक दिख ही रहे हैं और अभिषेक बजाज भी खाने, ड्यूटी और नेहल चुडासमा से लगातार झगड़ों को लेकर लाइमलाइट में हैं। ऐसे में सबसे कमजोर 2 कंटेस्टेंट्स लग रहे हैं- नीलम गिरी और नतालिया जानोसजेक। दोनों ही शो में ज्यादा दिखाई नहीं दे रही हैं।

---विज्ञापन---

नीलम और नतालिया पर एविक्शन का खतरा

हालांकि, नीलम को घरवाले ये कहकर हाइलाइट कर चुके हैं कि वो किसी से बात नहीं कर रहीं। लोगों के कारण वो कम से कम दिखाई तो दी हैं। नतालिया जानोसजेक न तो शो में दिखाई दे रही हैं और न ही उनको लेकर चर्चे हो रहे हैं। ऐसे में उनका शो से आउट होने का चांस ज्यादा हैं। उन्हें बस अब एक ही चीज इस शो में रोक सकती है और वो है मृदुल तिवारी का सपोर्ट। दरअसल, मृदुल नेशनल टीवी पर नतालिया के साथ फ्लर्ट करने की कोशिश कर रहे हैं। दोनों का हंसी-मजाक देखकर हो सकता है कि मृदुल के सपोर्टर नतालिया को वोट देकर बचा लें।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19: Tanya Mittal की साजिश की बलि चढ़ा गौरव और कनिका का रिश्ता, 4 दिन में ‘मां-बेटे’ में पड़ी फूट

---विज्ञापन---

नतालिया को मिला मृदुल का सपोर्ट

नतालिया को मृदुल तिवारी का सहारा मिल गया तो भोजपुरी एक्ट्रेस नीलम गिरी के लिए खतरा और भी बढ़ जाएगा। इस हफ्ते उनके ऊपर सबसे ज्यादा खतरा मंडरा रहा है। उनके शो में सर्वाइव करने के चांस काफी कम हैं। नीलम शो में काफी फीकी लग रही हैं। वो सिर्फ तान्या के साथ उनकी परछाई बनी हुई नजर आती हैं। अगर 2 दिन में उन्होंने अपना गेम नहीं सुधारा, तो उनका जाना तय है।

First published on: Aug 28, 2025 02:40 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola