---विज्ञापन---

Bigg Boss 19: Tanya Mittal की साजिश की बलि चढ़ा गौरव और कनिका का रिश्ता, 4 दिन में ‘मां-बेटे’ में पड़ी फूट

Bigg Boss 19: 'बिग बॉस सीजन 19' में कुनिका और गौरव के रिश्ते में तान्या मित्तल ने आग लगा दी है। इस जोड़ी को अब तान्या और जीशान की नजर लग गई है।

---विज्ञापन---

Bigg Boss 19: ‘बिग बॉस सीजन 19’ में अब जल्द ही हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिलने वाला है। इस शो में लड़ाई-झगड़े तो पहले दिन से ही शुरू हो गए थे। अब तो ये झगड़े और भी इंटेंस होने वाले हैं। गौरव खन्ना की शो में सबसे ज्यादा लड़ाई हो रही है। कुछ लोग उनके एटीट्यूड के कारण उन्हें टारगेट कर रहे हैं, तो किसी को उनकी आदतें पसंद नहीं आ रहीं। इसी बीच गौरव खन्ना का इस घर में एक बेहद मजबूत रिश्ता बनता हुआ दिखाई दे रहा था। हालांकि, अब उसकी भी डोर कटने वाली है। गौरव और कुनिका मां-बेटे का रिश्ता बना रहे थे, जिसमें अब तान्या मित्तल ने फूट डाल दी है।

तान्या ने कुनिका को भड़काया

‘बिग बॉस सीजन 19’ में अब आपको देखने को मिलेगा कि तान्या मित्तल कुनिका सदानंद के दिमाग में गौरव खन्ना के खिलाफ जहर भरने की कोशिश करेंगी। वो कुनिका को कुछ ऐसी बातें कह देंगी कि कुनिका और गौरव का रिश्ता अब टूट भी सकता है। प्रोमो वीडियो में देखा जा सकता है कि तान्या जानकर कुनिका से कहती हैं कि उन्हें लगता है कि सबसे क्लोज बॉन्डिंग उनकी और कुनिका की है। ये सुनकर कुनिका टेढ़ा जवाब देती हैं और सुनकर गौरव भी हैरान रह जाते हैं। कुनिका का कहना है कि ये तान्या की गलतफहमी है ।

---विज्ञापन---

तान्या की वजह से टूटा गौरव और कुनिका का रिश्ता

तान्या तो दोनों के बीच आग लगाकर चली जाती हैं, लेकिन फिर कुनिका और गौरव के बीच गर्मागर्मी देखने को मिलेगी। गौरव उन्हें समझाने की कोशिश करेंगे कि उनके दिमाग के साथ खेला जा रहा है। हालांकि, कुनिका साफ कहती हैं कि वो किसी की मम्मी नहीं हैं और अगर कोई कहता है, तो हिम्मत दिखाकर उसी तरह इज्जत के साथ, उन्हें वैसे ही ट्रीट करे। उनकी पीठ पीछे साजिश न रचे। ये सुनकर गौरव का भी मुंह उतर जाता है। यहां इन दोनों के रिश्ते में खटास आ गई है और तान्या इस पर एन्जॉय कर रही हैं।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19: Kunika Sadanand और Gaurav Khanna कर रहे कॉपी? दोनों का रिश्ता देख याद आई BB18 की जोड़ी

---विज्ञापन---

जीशान कादरी के सामने तान्या ने कबूली साजिश

तान्या मित्तल ताली मारते हुए जीशान कादरी को बताएंगी कि उन्होंने कुनिका को भड़का दिया है। ये गेम खेलने में तान्या कामयाब हो गई हैं। हालांकि, उनकी ये गंदी चाल देखकर सोशल मीडिया यूजर्स और फैंस भी उन पर भड़कने वाले हैं। गेम में तो तान्या की चाल कामयाब हो गई, लेकिन जनता उनके इस गेम को कितना पसंद करती है, ये तो वीकेंड का वार पर उन्हें भी पता चल ही जाएगा।

First published on: Aug 28, 2025 02:16 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola