Bigg Boss 19: सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ में काफी ड्रामा देखने को मिल रहा है. घर की कैप्टन नेहल चुडासमा की कैप्टेंसी का टाइम अब खत्म हो गया है और घरवालों के बीच एक बार फिर कैप्टेंसी का टास्क देखने को मिलेगा. मेकर्स ने हाल ही में नया प्रोमो जारी किया है. इसमें कंटेस्टेंट्स की फैमिली ने उनके लिए चिट्ठी भेजी है. घर से आई चिट्ठी पढ़कर कंटेस्टेंट्स कैमरे के सामने ही फूट-फूटकर रोने लगे. मृदुल तिवारी, प्रणित मोरे और कुनिका सदानंद प्रोमो में चिट्ठी पढ़कर फूट-फूटकर रोते नजर आ रहे हैं. फैमिली के लिए इन कंटेस्टेंट्स ने कैप्टेंसी की गद्दी को भी लात मार दी. चलिए जानते हैं अपकमिंग एपिसोड में क्या-कुछ देखने को मिलने वाला है?
‘बिग बॉस 19’ के कैप्टेंसी टास्क में ट्विस्ट
‘बिग बॉस 19’ के कैप्टेंसी टास्क में इस बार बिग बॉस ने खेला करते हुए कंटेस्टेंट्स को इमोशनल मोड पर खड़ा कर दिया. टास्क के दौरान सभी घरवालों के लिए उनकी फैमिली ने चिट्ठियां भेजी. अब जिस भी कंटेस्टेंट को घर की चिट्ठी नहीं पढ़नी उसे कैप्टेंसी का दावेदार बना दिया जाएगा. हालांकि घरवालों ने फैमिली की चिट्ठी पाने के लिए कैप्टेंसी की गद्दी को लात मार दी. इससे कैप्टेंसी टास्क रद्द हो गया और इस हफ्ते घर का कैप्टन कोई नहीं बनेगा.
यह भी पढ़ें: ‘कपड़े पहनकर बात कर…’, Bigg Boss 19 में मालती ने नेहल पर किया भद्दा कमेंट, घरवालों ने लगाई वाट
फूट-फूटकर रोए कंटेस्टेंट्स
लेटेस्ट प्रोमो में प्रणित मोरे, मृदुल तिवारी और कुनिका सदानंद अपने घरवालों की चिट्ठी पढ़ते नजर आए. चिट्ठी पढ़ते-पढ़ते प्रणित और मृदुल कैमरे के सामने फूट-फूटकर रोने लगे. इसके साथ ही कुनिका ने भी अपने बेटे अयान की चिट्ठी पढ़ी और उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े. घर का माहौल भी गमगीन हो गया और सभी कंटेस्टेंट्स काफी इमोशनल हो गए. इस टास्क में हर किसी ने अपनी फैमिली की चिट्ठी को चुना, जिसकी वजह से टास्क रद्द हो गया.
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19 में इस हफ्ते 4 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट, कैप्टन नेहल ने बेस्ट फ्रेंड को किया सेफ
कोई नहीं होगा कैप्टन
‘बिग बॉस 19’ में इस हफ्ते कोई भी कैप्टन नहीं होगा. नेहल चुडासमा का कार्यकाल भी खत्म हो गया है, जिसकी वजह से घरवालों को इस बार बिना किसी कैप्टन के घर के काम करने होंगे. बता दें इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए 4 कंटेस्टेंट्स नॉमिनेट हैं. इनमें मृदुल तिवारी, मालती चाहर, गौरव खन्ना और नीलम गिरी का नाम शामिल है. इन चारों कंटेस्टेंट्स में से किसी एक कंटेस्टेंट का सफर इस वीकेंड खत्म होने वाला है.
संबंधित खबरें
मैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
40 mins agoसिनेमाघरों के बाद किस OTT पर दस्तक देगी रणबीर कपूर की 'रामायण'?
1 hr agoMiss Universe 2026: भारत की काजिया लिज को चुनौती देंगी पाकिस्तान की मिस्बाह
2 hrs agoअनिल कपूर ने फीमेल स्टंट डायरेक्टर को 9 घंटे तक कराया इंतजार! अब मांगी माफी
4 hrs agoLIVE: 'रामायण' को देख रोए रैपर बादशाह
4 hrs agoRamayana में 'हनुमान' बन छाए सनी देओल, फिल्म के पोस्ट क्रेडिट ने जीता दिल
5 hrs agoतुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
22 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
23 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
1 day agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines