Bigg Boss 19: सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ में आए दिन ड्रामा देखने को मिल रहा है. लेटेस्ट एपिसोड में तान्या मित्तल और अमाल मलिक के बीच घमासान देखने को मिला. अमाल और तान्या की दोस्ती में पहले से ही दरार आ गई थी और ये दोस्ती दुश्मनी में बदल चुकी है. इसके बाद अमाल के ग्रुप के सदस्य भी तान्या से दूर हो गए हैं और उन्हें कॉर्नर कर दिया है. वहीं अब एविक्शन को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. इस हफ्ते एक नहीं बल्कि डबल एविक्शन देखने को मिल सकता है. वहीं इसके साथ ही एक बार फिर बिग बॉस के सीक्रेट रूम का दरवाजा भी खुलता दिखाई देगा. चलिए डबल एविक्शन के बारे में डिटेल में जानते हैं.
कौन होगा नॉमिनेट?
बिग बॉस के फैन पेज ‘बीबी तक’ के मुताबिक इस हफ्ते डबल एविक्शन देखने को मिलेगा. 1 सदस्य को ऑडियंस एविक्ट करेगी वहीं दूसरे कंटेस्टेंट की किस्मत घरवालों के हाथों में होगी. घरवाले किसी एक सदस्य को मिलकर वोट आउट करते नजर आने वाले हैं. ‘बीबी इनसाइडर’ की रिपोर्ट के अनुसार जो पहला कंफर्म सदस्य घर से बेघर होने वाला है उसका नाम नेहल चुडासमा है. नेहल ऑडियंस से कम वोट्स मिलने के बाद घर से बेघर होंगी. वहीं नेहल का गेम भी ऑडियंस को कुछ खास समझ नहीं आ रहा है.
यह भी पढ़ें: ‘मुझसे भिड़ के दिखा…’, Bigg Boss 19 में अमाल ने तान्या को लिया आड़े हाथ, गेम भी कर दिया एक्सपोज!
सीक्रेट रूम का खुलेगा दरवाजा
वहीं दूसरी ओर नेहल के बाद नॉमिनेटेड सदस्य प्रणित, गौरव और बसीर में से किसी एक को घरवाले मिलकर एविक्ट करेंगे. ये कंटेस्टेंट घर से तो बेघर होगा लेकिन बाहर नहीं जाएगा. इस कंटेस्टेंट के लिए एक बार बिग बॉस के घर का सीक्रेट रूम खुलने वाला है. हालांकि अभी तक इस दूसरे सदस्य का नाम सामने नहीं आया है. अब देखना दिलचस्प होगा कि गौरव, प्रणित और बसीर में से सभी घरवाले किस सदस्य को मिलकर एविक्ट करेंगे.
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19 के घर में 7 दिन बाद लौटी सरकार, अब सत्ता की कुर्सी पर बैठा ये कंटेस्टेंट
अमाल से जुड़ा बिग अपडेट
इसके साथ ही एक और बड़ी खबर सामने आ रही है. ‘बीबी तक’ के अनुसार अमाल मलिक अपने स्वास्थ्य कारणों के चलते बिग बॉस के घर से कुछ समय के लिए बाहर जा सकते हैं. वहीं सोशल मीडिया पर अमाल के पिता डब्बू मलिक का एक ट्वीट खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वो बोल रहे हैं कि 28 को बाहर मिलते हैं. हालांकि डब्बू ने इस ट्वीट में किसी का नाम नहीं लिया है लेकिन अफवाहें हैं कि अमाल को अपनी हेल्थ की वजह से कुछ दिनों के लिए बिग बॉस के घर से बाहर जाना पड़ सकता है. बाद में उन्हें घर में वापस लाया जाएगा.
संबंधित खबरें
'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
36 mins agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
1 hr agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
2 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
3 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
3 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
4 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
4 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
15 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
16 hrs ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines