TrendingDonald trump tariffsAI summitiranDonald Trump

---विज्ञापन---

Bigg Boss 19 के मेकर्स ने अब इस रैपर से किया संपर्क, Salman Khan के शो की अप्रोच लिस्ट में नया नाम

सलमान खान का शो बिग बॉस 19 शुरू होने से पहले ही खूब लाइमलाइट चुरा रहा है। शो को लेकर फैंस बेहद एक्साइटेड हैं और इसके शुरू होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

बिग बॉस की अप्रोच लिस्ट में नया नाम। image credit- instagram
सलमान खान का पॉपुलर शो बिग बॉस इन दिनों जमकर सुर्खियों में बना हुआ है। इस बार शो का 19वां सीजन आएगा। फैंस शो को लेकर बेहद एक्साइटेड हैं। शो के मेकर्स इस वक्त इस बार के सीजन के लिए कंटेस्टेंट्स को अप्रोच कर रहे हैं। इस लिस्ट में अब एक नया नाम शामिल हो चुका है। आइए जानते हैं कि बिग बॉस के मेकर्स ने अब किसे अप्रोच किया है?

बिग बॉस 19 की अप्रोच लिस्ट में अब किसका नाम?

सलमान खान के शो सो जुड़े अपडेट शेयर करने वाले पॉपुलर इंस्टाग्राम पेज biggboss.tazakhabar ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में जानकारी दी गई है कि अब शो के लिए पॉपुलर रैपर डिनो जेम्स को अप्रोच किया गया है। पोस्ट में लिखा गया है कि खतरों के खिलाड़ी 13 के विनर डिनो जेम्स, जो एक पॉपुलर रैपर हैं और उन्हें कथित तौर पर बिग बॉस 19 के लिए संपर्क किया गया है।

साउंडस मौफाकिर का भी नाम

इतना ही नहीं बल्कि इसी पोस्ट में आगे लिखा गया है कि बिग बॉस 19 के लिए रियलिटी शो स्टार साउंडस मौफाकिर को भी मेकर्स शो के लाने का प्लान कर रहे हैं। हालांकि, दोनों को लेकर ही अभी कोई भी ऑफिशीयल जानकारी सामने नहीं आया है। ऐसी अभी सिर्फ चर्चा है। डिनो जेम्स और साउंडस के अप्रोच की खबर आते ही फैंस भी खुशी से झूम उठे हैं। हालांकि, अब देखना होगा कि क्या ये दोनों शो में नजर आते हैं या नहीं?

यूजर्स ने किए कमेंट्स

इस पोस्ट पर अब यूजर्स ने भी जमकर रिएक्ट किया है। एक यूजर ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा कि डिनो तो शो में कमाल ही कर देगा। दूसरे यूजर ने कहा कि डिनो को देखना चाहते हैं। तीसरे यूजर ने लिखा कि अब आएगा मजा। एक और यूजर ने लिखा कि साउंडस तो धमाल करेगी, देख लेना। एक अन्य लिखा कि क्या बात है। एक और यूजर ने कहा कि इस बार का बिग बॉस मजेदार होने वाला है। इस तरह यूजर्स ने पोस्ट पर कमेंट्स किए हैं।

कब शुरू होगा शो?

गौरतलब है कि बिग बॉस 19 को लेकर तरह-तरह की जानकारी सामने आती रहती है। पहले शो को लेकर चर्चा थी शो जुलाई के आखिर में आएगा, लेकिन अब सुनने में आ रहा है कि शो अगस्त में आएगा। हालांकि, अभी शो से जुड़ी कोई भी जानकारी ऑफिशियली सामने नहीं आई है। देखने वाली बात होगी कि शो कब शुरू होगा? यह भी पढ़ें- Sheetal Simmi Chaudhary मर्डर केस में नया मोड़, शादीशुदा थी मॉडल, पुलिस ने किया कंफर्म


Topics:

---विज्ञापन---