टीवी रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ का 17वां दिन पूरी तरह मसालेदार रहा. किचन के कामों में वाद-विवाद से लेकर टास्क के बीच में हंसी-ठिठोली तक ये एपिसोड एंटरटेनमेंट से भरा था. झगड़े, इमोशन और मजाक सबने मिलकर दिन को दिलचस्प और दर्शकों के लिए मनोरंजक बना दिया. आखिर में बिग बॉस ने कैप्टेंसी टास्क का ऐलान कर माहौल और भी गरम कर दिया. इतना ही नहीं, घर में कंटेस्टेंट्स के बीच खाने को लेकर झड़प भी देखने के लिए मिली। आइए आपको पूरे दिन की अपडेट्स बताते हैं.
‘बिग बॉस 19’ बना कोचिंग सेंटर
हाल ही के एपिसोड में देखने के लिए मिला था कि इस हफ्ते का राशन जीतने के लिए बिग बॉस ने घरवालों को BB कोचिंग सेंटर टास्क दिया था. इसमें घरवालों को टीचर बनकर क्लास लेनी थी. जीशान ने मजाकिया अंदाज से शुरुआत की. नतालिया ने हिंदी पढ़ाने की कोशिश कर सबको हंसा दिया. फरहाना की ‘प्यार’ की क्लास ने घर में और भी मजेदार माहौल बना दिया. कुल मिलाकर ये टास्क कंटेस्टेंट्स के लिए हंसी और मस्ती भरा रहा और दर्शकों के लिए मनोरंजक.
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19 में फिर बदली सत्ता, बसीर अली के बाद अब कौन बना घर का नया लीडर?
कुनिका और गौरव के बीच हुई सब्जियों पर बहस
BB कोचिंग सेंटर टास्क के बीच कुनिका और गौरव की सब्जियों पर बहस हो गई। गौरव ने कुनिका को ‘भसड़ की सब्जी’ तक कह दिया और नेहल को भी ताना मारा। वहीं, बसीर ने नीलम की तारीफ की लेकिन उन्होंने ये भी कहा कि अच्छा काम दिखावा बन जाए तो असर खो देता है.
नीलम गिरी का फिर हुआ इमोशनल ब्रेकडाउन
इसके साथ ही भोजपुरी एक्ट्रेस नीलम गिरी एक बार फिर से रो पड़ीं. किचन विवाद के बीच अभिनेत्री के आंसू छलक पड़े. नीलम ने कहा कि उन्होंने कुनिका के कहने पर दाल बनाई थी, लेकिन बाकी लोग उन्हें ही ‘स्वार्थी’ कहने लगे। तान्या ने भी आरोप लगाया कि नीलम सिर्फ खुद को ऊपर रखती हैं.
शाहबाज और मृदुल तिवारी के बीच मनमुटाव
‘बिग बॉस 19’ के हालिया एपिसोड में शाहबाज और मृदुल तिवारी के बीच मनमुटाव देखने के लिए मिला. शहबाज की मजाकिया लाइन मृदुल को नागवार गुजरी और दोनों में जमकर झगड़ा हुआ. अमाल मलिक और आवेज दरबार ने बीच-बचाव किया. अगले दिन बसीर अली की कोशिश से मामला ठंडा हो गया.
अमाल ने नतालिया को बताया ‘स्मार्ट’
हालिया एपिसोड में अमाल मलिक ने नतालिया को ‘स्मार्ट’ बताया. उन्होंने कहा कि बिना भाषा जाने मुंबई में टिकना उनकी स्ट्रैटेजी है. सिंगर ने तान्या को कुनिका से दूर रहने की सलाह भी दी और बसीर को नसीहत देते हुए कहा कि लड़कियों पर भरोसा नहीं करना चाहिए.
खाना बना घर का सबसे बड़ा मुद्दा
‘बिग बॉस 19’ में खाना घर का सबसे बड़ा मुद्दा बन चुका है। बीते दिन ही खाने पर बहस के बाद कुनिका ने बची हुई सब्जियां दाल में डाल दी, तो गौरव और बसीर ने खाने से मना कर दिया. बाद में उन्होंने सिर्फ अपने लिए बैंगन की सब्जी बनाई, जिस पर गौरव ने सवाल उठाया। इस पर कहा, ‘ जो चाहे वो खा ले’.
बसीर वर्सेज प्रणित
वहीं, घर के कामों को लेकर कैप्टन बसीर अली और प्रणित मोरे के बीच जमकर बहस हुई. कैप्टन ने प्रणित को ‘कामचोर’ कहा, तो कॉमेडियन ने पलटकर जवाब दिया, ‘बसीर खुद का काम बढ़ा-चढ़ा कर दिखाते हैं.’ इसके बाद बसीर का जवाब था, ‘मेरी अच्छाई को कमजोरी मत समझो, कैप्टन होते हुए भी मैं काम कर रहा हूं.’
कैप्टेंसी टास्क: BB स्पोर्ट्स डे
दिन का अंत धमाकेदार रहा. बिग बॉस ने कैप्टेंसी टास्क का ऐलान कर दिया. घरवालों को BB Sports Day कैप्टेंसी टास्क दिया गया और सभी सदस्यों को दो टीमों में बांट दिया गया. इसमें टीम रेड में अभिषेक, अमाल, आवेज, प्रणित, तान्या, मृदुल, अशनूर, फरहाना शामिल हैं और टीम ब्लू में बसीर के साथ नीलम, जीशान, कुनिका, गौरव, नतालिया, शाहबाज, नगमा, नेहल शामिल हैं. ऐसे में अब देखना है स्पोर्ट्स डे में किसकी किस्मत चमकती है और घर का अगला कैप्टन कौन बनता है?
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19 में तीनों ग्रुप में दिखी दरार, सारे रिश्ते झूठे; कभी भी पड़ सकती है फूट
संबंधित खबरें
आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, आरोपी ने मांगी करोड़ों की रंगदारी
8 mins ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
15 mins ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
1 hr ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
2 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
3 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
19 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
22 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
23 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
1 day ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines