Bigg Boss 19 Contestants Popularity Ranking: सलमान खान का रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ सुर्खियों में छाया हुआ है. लेटेस्ट वीकेंड का वार में सलमान खान ने घरवालों की जमकर क्लास भी लगाई. वहीं एलिमिनेशन में नेहल चुडासमा घर से बेघर हुईं और उन्हें सीक्रेट रूम भेज दिया गया. इस हफ्ते की पॉपुलैरिटी रैंकिंग लिस्ट भी सामने आ गई है. इसमें 5 ऐसे कंटेस्टेंट्स हैं जिन्होंने ऑडियंस के दिल में अपनी जगह बनाई और पॉपुलैरिटी रैंकिंग में आ गए. चलिए आपको भी बताते हैं वो कौन-कौन से कंटेस्टेंट्स हैं जो इस हफ्ते ऑडियंस के फेवरेट बन गए.
लिस्ट में कौन-कौन?
‘बिग बॉस तक’ के अनुसार ‘बिग बॉस 19’ में इस हफ्ते जिन 5 सदस्यों ने पॉपुलैरिटी रैंकिंग लिस्ट में जगह बनाई है वो हैं अभिषेक बजाज, बसरी अली, प्रणित मोरे, गौरव खन्ना और फरहाना भट्ट. अभिषेक इस लिस्ट में पहले नंबर पर हैं, दूसरे पर बसीर, तीसरे पर फरहाना, चौथे पर गौरव और पांचवें पर प्रणित मोरे ने अपनी जगह बनाई. इन पांचों के गेम को ऑडियंस काफी पसंद कर रही है.
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19 में सलमान खान ने अशनूर का किया पर्दाफाश! अभिषेक संग दोस्ती पर उठाए सवाल
अभिषेक और बसीर पहले दिन से छाए
अभिषेक बजाज पहले हफ्ते से ही घर में चमकते नजर आ रहे हैं. हाल ही में हुए कैप्टेंसी टास्क को जीतकर अभिषेक कैप्टन बन गए हैं. ऑडियंस के साथ-साथ घरवालों ने भी अभिषेक की मेहनत की काफी तारीफ की. सोशल मीडिया पर भी अभिषेक ट्रेंड कर रहे हैं. वहीं बसीर का गेम भी काफी अच्छी लग रहा है. घर के सभी मुद्दों में वो अपनी आवाज घरवालों के सामने रखते नजर आते हैं, जिसके लिए उन्हें बाहर भी पसंद किया जा रहा है.
यह भी पढ़ें: ‘तू अपना दरबार संभाल…’, Bigg Boss 19 के वीकेंड का वार पर अमाल और अवेज के बीच हुआ घमासान
नेहल चुडासमा हुईं बेघर?
बता दें बीते दिन वीकेंड का वार में हुए एविक्शन में नेहल चुडासमा को घर से बेघर कर दिया गया है. हालांकि बिग बॉस ने गेम में ट्विस्ट डालते हुए नेहल को एविक्शन के बाद सीक्रेट रूम भेज दिया. अब नेहल सीक्रेट रूम से घरवालों पर बारीकी से नजर रखती दिखाई देंगी. कुछ दिन सीक्रेट रूम में रहने के बाद नेहल को वापस से बिग बॉस के घर में भेज दिया जाएगा. अब देखना दिलचस्प होने वाला है कि सीक्रेट रूम से आने के बाद नेहल का गेम कितना स्ट्रॉन्ग होता है.
संबंधित खबरें
यूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
1 hr agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
2 hrs ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
12 hrs agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
12 hrs agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
14 hrs agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
1 day agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
1 day ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 day agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
1 day agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines