Bigg Boss 19: सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ में कंटेस्टेंट्स के बीच रिश्ते बदलते दिखाई दे रहे हैं. जहां दुश्मन दोस्त बन गए हैं तो वहीं दोस्ती दुश्मनी में बदल गई है. शो से जुड़ी बड़ी अपडेट सामने आ रही है. घर से बेघर होने के लिए दो कंटेस्टेंट्स पूरे सीजन के लिए नॉमिनेट हो गए हैं. इस हफ्ते जो भी कंटेस्टेंट्स नॉमिनेट होंगे उनमें इन दो सदस्यों के नाम पहले से ही शामिल हो गए हैं. बता दें हाल ही में हुए वीकेंड का वार में इस बार डबल एविक्शन देखने को मिला. नगमा मिराजकर और नतालिया जानोसजेक घर से बेघर हो गई हैं. अब अपकमिंग एपिसोड में नॉमिनेशन टास्क देखने को मिलेगा. चलिए जानते हैं घर से बेघर होने के लिए पूरे सीजन के लिए कौन-कौन नॉमिनेट हुए हैं और बिग बॉस ने इन सदस्यों को क्यों नॉमिनेट किया है?
बिग बॉस ने क्यों किया नॉमिनेट?
बिग बॉस के फैन पेज ‘बिग बॉस तक’ के अनुसार पूरे सीजन के लिए नॉमिनेट होने वालों में अभिषेक बजाज और शहबाज बदेशा का नाम शामिल है. अपकमिंग एपिसोड में इन दोनों के बीच बड़ा झगड़ा देखने को मिलेगा. जहां इन दोनों की लड़ाई फिजिकल फाइट में बदलती दिखाई देने वाली है. लड़ाई-झगड़ों में फिजिकल होना बिग बॉस के घर के नियम को तोड़ना है. ये ही वजह है कि बिग बॉस ने दोनों को ही सजा सुना दी और दोनों को पूरे सीजन के लिए नॉमिनेट कर दिया.
यह भी पढ़ें: ‘मेरी दोस्ती का मीटर खत्म…’, Bigg Boss 19 में Farah Khan के सामने बसीर ने नेहल संग तोड़ा याराना
शहबाज हैं वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट
शहबाज बदेशा को अभी बिग बॉस के घर में एक ही हफ्ता हुआ है. पिछले वीकेंड का वार में सलमान खान ने शहबाज बदेशा की घर में एंट्री का ऐलान किया था. वहीं पहले ही हफ्ते में शहबाज पूरे सीजन के लिए घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हो गए हैं. अब देखना दिलचस्प होने वाला है कि नॉमिनेट होने के बाद शहबाज के गेम में क्या बदलाव देखने को मिलते हैं. अभी अपनी बहन शहनाज गिल के नक्शे-कदम पर चलते हुए ऑडियंस को फनी बातों से एंटरटेन करते नजर आ रहे हैं. अब अपकमिंग एपिसोड में शहबाज का गुस्से वाला रूप भी ऑडियंस को देखने को मिलेगा.
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19: तीसरे वीक में कौन बना दर्शकों का चहेता? देखें टॉप 5 कंटेस्टेंट्स की लिस्ट
फराह खान ने घरवालों की लगाई क्लास
वीकेंड का वार में इस बार फराह खान, अक्षय कुमार और अरशद वारसी ने घरवालों की क्लास लगाई. अक्षय और अरशद ने जहां हंसी-मजाक में घरवालों को तंज कसा तो वहीं दूसरी ओर फराह खान ने घरवालों को उनके बिहेवियर के लिए जमकर फटकार लगाई. फराह ने कुनिका सदानंद, नेहल चुडासमा और बसीर अली से अपने बिहेवियर को चेंज करने के लिए भी कहा. सोशल मीडिया पर फराह की काफी तारीफ भी हो रही है.
संबंधित खबरें
'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर BJP मंत्री पर पलटवार
48 mins ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
17 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
18 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
20 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
21 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
22 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
23 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
23 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
23 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines