Bigg Boss 19 Contestant Tanya Mittal: तान्या मित्तल एक स्पिरिचुअल इन्फ्लुएंसर के साथ साथ एक सक्सेसफुल एंटरप्रेन्योर भी हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 3 मिलियन फॉलोवर्स हैं।इन दिनों वो बिग बॉस 19 के घर में बतौर कंटेस्टेंट नजर आ रही हैं, जहां वो अक्सर अपने बिजनेस, लाइफस्टाइल और स्ट्रगल्स को लेकर बात करती दिखती हैं। इसी बीच उनका एक पॉडकास्ट सामने आया है, जिसमें उन्होंने अपने सपनों और स्ट्रगल पर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि क्यों उनके कॉलेज के दिनों में उनके सपने पर किसी ने भरोसा नहीं किया था। तान्या ने बताया कैसे किया अपने सपनो को पूरा।
क्या बोलीं तान्या ?
तान्या मित्तल ने शगुन त्यागी के साथ हुए पॉडकास्ट में बताया कि जब वो चंडीगढ़ में आर्किटेक्चर की पढ़ाई कर रही थीं, तब उन्हें बार-बार ऐसे सपने आते थे जिनमें वो लाखों लोगों की मदद करती नजर आती थीं। आगे वो कहती हैं कि इसी वजह से उन्होंने घर पर पढ़ाई छोड़ने की बात भी की और कहा कि ,मैं मदर टेरेसा बनूंगी। हालांकि उस वक्त उनके घर वालों ने उनके सपनों पर यकीन नहीं किया था। उनके माता- पिता चाहते थे की वो अपनी पढ़ाई पूरी करके शादी कर लें और लाइफ में सेटल हो जाएं। लेकिन तान्या ने हार नहीं मानी और अपने सपनों को पूरा करने के लिए खूब मेहनत की।
ये भी पढ़ें: Bigg Boss 19 Highlights: घर में खुला कोचिंग सेंटर, खाने पर खूब मचा बवाल, शहबाज-मृदुल तिवारी में भी तनातनी
कैसे की बिजनेस की शुरुआत?
पॉडकास्ट में तान्या ने बताया कि उन्होंने 19 साल की उम्र में अपनी पढ़ाई छोड़ दी और ग्वालियर अपने घर वापस लौट आईं। शुरू में उन्हें अपने रिश्तेदारों से खूब खरी-खोटी सुननी पड़ी थी। उनके रिश्तेदार चाहते थे कि अगर उन्होंने पढ़ाई छोड़ दी है तो जल्द से जल्द शादी कर लें। तान्या ने बताया कि जब वो पढाई छोड़ कर घर लौटी थीं, तब उनके पास सिर्फ 500 रुपए थे। इसी पैसे से उन्हें बिजनेस शुरू करने का आइडिया आया। उन्होंने हैंडमेड ग्रीटिंग कार्ड्स का एक छोटा सा बिजनेस शुरू किया और वो ग्रीटिंग कार्ड्स फोटोज इंस्टाग्राम पर पोस्ट करने लगीं। एक हफ्ते बाद उन्हें उनका पहला ऑर्डर मिला, लेकिन उसकी पेमेंट कभी नहीं मिली। आगे वो बताती हैं कि उन्होंने हार नहीं मानी और रक्षाबंधन पर मिले 21,000 रुपए से उन्होंने नया बिजनेस शुरू किया।
ये भी पढ़ें: ननद विवादों में फंसी, सबा इब्राहिम के बेटे को ट्रोलर्स ने क्यों कर दिया ट्रोल?
संबंधित खबरें
‘इंडियन 3’ में फिर दिखेगा कमल हासन का दमदार अंदाज, जानें कैसी होगी कहानी?
26 mins agoपंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, अंतिम यात्रा में उमड़ी भारी भीड़
1 hr agoथिएटर्स के बाद OTT पर कब आएगी ‘दृश्यम 3’? अजय की फिल्म को लेकर आया अपडेट
4 hrs agoकंगना रनौत ने अश्लील कंटेंट के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की याचिका
6 hrs agoअभिनेता नाना पाटेकर ने पहले ही बता दिया था अपनी अंतिम संस्कार का तरीका
8 hrs ago13 साल की उम्र में नाना पाटेकर कमाते थे 35 रुपये महीना, रोज चलते थे 8 KM
9 hrs agoनाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने एक्टिंग छोड़ चुनी फिल्ममेकिंग
9 hrs agoनाना पाटेकर को क्यों बुलाया जाता था ‘नाना’? कम ही लोग जानते हैं असली नाम
11 hrs ago4 दिन पहले गोवा में शमेल बजाते, डांस करते दिखे थे नाना पाटेकर, देखें VIDEO
12 hrs agoकब और कहां होगा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार?
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines