Dipika Kakar की ननद विवादों में फंसी, सबा इब्राहिम के बेटे को ट्रोलर्स ने क्यों कर दिया ट्रोल?

दीपिका कक्कड़ की ननद सबा को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है। उनके बेटा हैदर भी ट्रोलर्स के निशाने पर आ गया है। चलिए जानते हैं आखिर पूरा मामला क्या है?

dipika kakar saba ibrahim shoaib ibrahim

मशहूर टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ की ननद और फेमस यूट्यूबर सबा इब्राहिम विवादों में छा गई हैं। सबा और उनके बेटे हैदर को सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया जा रहा है। दरअसल सबा ने अपने इंस्टाग्राम अपने बेटे हैदर और अपने सास-ससुर के साथ फोटो शेयर की है। इस फोटो में उनके बेटे के माथे पर उर्दू में दुआ लिखी हुई है। इसके साथ ही हैदर के गालों पर इस्लामिक फ्लैग भी लगा नजर आया। लोगों ने इस झंडे को पाकिस्तान का झंडा समझ लिया, जिसके चलते सबा और उनका नन्हा हैदर ट्रोलर्स के निशाने पर आ गया।

सबा ने कैप्शन में क्या लिखा?

सबा ने फोटो शेयर करते हुए एक प्यारा सा कैप्शन भी लिखा। सबा ने कैप्शन में कहा, ‘माशा अल्लाह हैदर के दादा दादी।’ सबा ने दो फोटोज शेयर की एक में हैदर को सबा की सास ने गोदी में पकड़ा हुआ है दूसरी फोटो में सबा के ससुर नजर आ रहे हैं। इन फाटोज में नजर से बचाने के लिए सबा ने अपने बेटे के गालों पर इस्लामिक फ्लैग लगाया जिसे लोगों ने पाकिस्तानी झंडा समझ लिया। इसी की वजह से सोशल मीडिया यूजर्स ने सबा और खालिद को खूब ट्रोल किया।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ