Bigg Boss 19 के वीकेंड का वार में नेहल ने तान्या को किया एक्सपोज, मुंह पर पानी फेंक उतारा 'मुखौटा'

Bigg Boss 19 के वीकेंड का वार में नेहल, तान्या मित्तल के चेहरे से मुखौटा उतारती नजर आने वाली हैं. नेहल ने तान्या के गेम को घरवालों के सामने एक्सपोज कर दिया है.

bigg boss 19, bigg boss 19 weekend ka vaar, nehal

'बिग बॉस 19' के वीकेंड का वार में नेहल ने तान्या का किया पर्दाफाश!

विज्ञापन

Bigg Boss 19: सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ के वीकेंड का वार में धमाका होने वाला है. सीक्रेट रूम से वापस घर में आईं नेहल चुडासमा घर के कंटेस्टेंट्स को एक्सपोज करने वाली हैं. मेकर्स ने शो का लेटेस्ट प्रोमो जारी किया है जिसमें नेहल, तान्या का नकली चेहरा सबके सामने लाती दिखाई दे रही हैं. अपकमिंग एपिसोड में नेहल को सलमान खान ने उन कंटेस्टेंट्स के मुंह पर पानी फेंकने के लिए कहा जो घर में झूठ का मुखौटा पहने नजर आ रहे हैं. इस पर नेहल ने तान्या के मुंह पर पानी फेंक कर उनके गेम को एक्सपोज कर दिया.

नेहल ने तान्या को बताया फेक

दरअसल वीकेंड का वार में सलमान खान जहां एक तरफ अमाल मलिक की जमकर क्लास लगाते नजर आएंगे, वहीं दूसरी ओर सलमान खान ने नेहल को उन कंटेस्टेंट्स के राज खोलने के लिए कहा जो घर में फेक बन रहे हैं. सीक्रेट रूम से वापस आईं नेहल ने सभी कंटेस्टेंट्स के गेम को ऑडियंस बनकर देखा है, नेहल को पता चल गया है कि कौन गेम खेल रहा है और कौन असली दिखाई दे रहा है.

Advertisment

तान्या का गेम हुआ एक्सपोज

बिग बॉस 19 के लेटेस्ट प्रोमो में अब नेहल ने तान्या मित्तल के मुंह पर पानी फेंक कर उनका मुखौटा उतार दिया. नेहल ने कहा, ‘तान्या मित्तल 100 मुखौटे पहनकर घूम रही है. अमाल के साथ तो इन्होंने एक अलग ही स्टोरी बनाकर रखी हुई है, जो क्लियरली दर्शकों को दिखाई दे रही है कि वो क्या गेम खेल रही हैं.’ नेहल के इस खुलासे के बाद तान्या का गेम तो एक्सपोज हो ही गया है अब आने वाले दिनों में नेहल और तान्या की लड़ाई भी घर में देखने को मिल सकती है.

विज्ञापन

गौहर खान ने भी अमाल की लगाई क्लास

वहीं दूसरी ओर इस बार के वीकेंड का वार में गौहर खान भी सलमान खान के साथ स्टेज शेयर करती दिखाई देंगी. मेकर्स ने एक और प्रोमो जारी किया है जिसमें गौहर अवेज दरबार को वेक अप कॉल देती नजर आ रही हैं, इसके साथ ही गौहर, अमाल मलिक की भी खूब जमकर क्लास लगाती दिखाई दीं. गौहर ने सलमान खान के सामने अमाल को दोगला तक बोल दिया. इसके साथ ही वीकेंड का वार में किसी एक सदस्य का सफर भी खत्म होने वाला है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ