Bigg Boss 19 में क्या होगी इस इंफ्लुएंसर की एंट्री, मेकर्स ने किसे किया अप्रोच?
Author: Nancy Tomar
May 29, 2025 06:44 PM IST
टीवी के मोस्ट पॉपुलर कॉन्ट्रोवर्शियल शो ‘बिग बॉस’ से जुड़े हर अपडेट का फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है। सोशल मीडिया पर शो से जुड़ी कई तरह की बातें सामने आती रहती हैं। हाल ही में सुनने में आया था कि अब बिग बॉस में कोई यूट्यूबर या इंफ्लुएंसर नजर नहीं आएगा। वहीं, अब कहा जा रहा है कि मेकर्स ने किसी इंफ्लुएंसर को अप्रोच किया है। आइए जानते हैं इनके बारे में…
किस इंफ्लुएंसर को अप्रोच करने की चर्चा?
दरअसल, biggboss.tazakhabar ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में जानकारी दी गई है कि सोशल मीडिया की जानी-मानी कंटेंट क्रिएटर और सिंगर चित्रांशी ध्यानी को बिग बॉस 19 के लिए अप्रोच किया गया है। हालांकि अभी तक इसे लेकर मेकर्स की तरफ से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इंटरनेट पर हो रही इस चर्चा को अब हवा मिल गई है और इसको लेकर बातें हो रही हैं।
View this post on Instagramविज्ञापन
बिग बॉस 19 के लिए तलाश
गौरतलब है कि बिग बॉस के मेकर्स शो के अगल सीजन यानी बिग बॉस 19 के लिए कंटेस्टेंट्स की तलाश में हैं। ऐसे में उन्होंने लोगों को अप्रोच करना शुरू कर दिया है। चित्रांशी ध्यानी से पहले टीवी एक्टर विक्रम सिंह चौहान का नाम सामने आया था, लेकिन उन्होंने शो का हिस्सा बनने से साफ इंकार कर दिया है। अब देखने वाली बात होगी कि बिग बॉस 19 में कौन-कौन बतौर कंटेस्टेंट नजर आएगा।
कब शुरू होगा बिग बॉस का 19वां सीजन?
वहीं, अगर बिग बॉस 19 के शुरू होने की बात करें तो अभी इसको लेकर ऑफिशियली कुछ भी सामने नहीं आया है, लेकिन सुनने में आया है कि जुलाई में आखिरी तक इस बार शो शुरू हो जाएगा। अब वक्त के साथ ही इसका पता लगेगा कि बिग बॉस 19 कब शुरू होगा और इस बार शो में कौन-कौन नजर आने वाला है, तब तक तो लोगों को इंतजार करना ही होगा।
यह भी पढ़ें- Param Sundari के फर्स्ट लुक पर लोगों का कैसा रिएक्शन, क्या बोलीं पब्लिक?