Bigg Boss 19: सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ में आए दिन नए-नए ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिल रहे हैं. हाल ही में वीकेंड का वार में हुए बसीर अली और नेहल चुडासमा के एविक्शन के बाद से घरवाले काफी एक्टिव हो गए हैं. इसके साथ ही बीते दिन नॉमिनेशन में अशनूर कौर और अभिषेक बजाज को छोड़कर बाकी सभी घरवाले घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हो गए हैं. वहीं दूसरी ओर कैप्टेंसी को लेकर नया अपडेट सामने आया है. इस हफ्ते कैप्टेंसी की रेस में 2 कंटेस्टेंट्स दावेदार बन गए हैं. चलिए जानते हैं कैप्टेंसी के दावेदार बनने वाले कंटेस्टेंट्स कौन-कौन हैं?
कौन-कौन बना दावेदार?
‘बिग बॉस 19’ के फैन पेज ‘बीबी तक’ की रिपोर्ट के अनुसार कैप्टेंसी के अगले दावेदार प्रणित मोरे और शहबाज बदेशा बने हैं. दरअसल घर में कैप्टेंसी के लिए एक टास्क हुआ जिसमें प्रणित मोरे, शहबाज बदेशा, गौरव खन्ना और मालती चाहर जीतकर कैप्टेंसी के दावेदार बन गए. इसके बाद बिग बॉस ने घरवालों को असेंबली रूम में बैठाकर इन 4 सदस्यों में से किन्हीं 2 सदस्यों के नाम चुनने को कहा. इस दौरान प्रणित मोरे और शहबाज बदेशा को घरवालों के ज्यादा वोट्स मिले और ये दोनों कैप्टेंसी के दावेदार बन गए.
यह भी पढ़ें:Bigg Boss 19 में अशनूर-अभिषेक ने तोड़ा घर का अहम रूल, घरवालों को भुगतनी पड़ी सजा
मृदुल की कैप्टेंसी पर उठे सवाल
वहीं अभी फिलहाल घर के कैप्टन मृदुल तिवारी हैं. बीते दिन कई घरवाले मृदुल की कैप्टेंसी पर सवाल भी उठाते नजर आए. बिग बॉस ने नॉमिनेशन के दौरान अशूनर और अभिषेक के कुछ वीडियोज घरवालों को दिखाए जिसमें अशनूर-अभिषेक माइक उतारकर बातें करते नजर आ रहे थे. रूल तोड़ने के लिए बिग बॉस ने घरवालों से फैसला लेने के लिए कहा कि रूल तोड़ने के लिए इन दोनों को सीधे-सीधे नॉमिनेट कर दिया जाए या फिर सजा माफ कर दी जाए. इस पर घरवालों की वोट्स टाई हो गई और बाद में कैप्टन मृदुल ने फैसला सुनाते हुए दोनों को माफ कर दिया, जिससे बिग बॉस ने अशनूर-अभिषेक को छोड़कर बाकी सभी घरवालों को नॉमिनेट कर दिया. इससे घरवाले मृदुल से चिढ़ गए और उन्हें खराब कैप्टन बोलने लगे.
यह भी पढ़ें: Bigg Boss को क्या जल्द मिलेगा 19वें सीजन का विनर? ग्रैंड फिनाले की डेट पर मेकर्स ने साधी चुप्पी
जल्द गिरेगी मृदुल की सरकार
बता दें अब मृदुल की सरकार भी घर में जल्द ही गिरने वाली है और घर को नया कप्तान भी मिलने वाला है. अब कैप्टेंसी के दावेदार बने प्रणित मोरे और शहबाज बदेशा में से कोई एक सदस्य ही घर का नया कप्तान बनेगा. वहीं वीकेंड का वार में इस बार शॉकिंग एविक्शन देखने को मिला जब सलमान खान ने बसीर अली और नेहल चुडासमा के एविक्शन की घोषणा की. घरवाले भी बसीर और नेहल के एविक्शन से शॉक्ड थे.
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
11 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
13 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
14 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
14 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
15 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
15 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
16 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
17 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
18 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines