Bigg Boss को क्या जल्द मिलेगा 19वें सीजन का विनर? ग्रैंड फिनाले की डेट पर मेकर्स ने साधी चुप्पी

Bigg Boss 19: सलमान खान का पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ दर्शकों का जमकर मनोरंजन कर रहा है. शो लोगों को खूब पसंद आ रहा है. इस बीच सुनने में आया है कि जल्द ही शो को उसके 19वें सीजन का विनर भी मिल जाएगा.

Bigg Boss 19

Bigg Boss 19: सलमान खान का पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक सलमान के शो की चर्चा हो रही है. शो जब शुरू हुआ था, तो सुनने में आया था कि इस बार बिग बॉस का 19वां सीजन दर्शकों को छह महीने तक एंटरटेन करेगा, लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि ऐसा नहीं होने वाला.

दरअसल, हाल ही में शो के ग्रैंड फिनाले की एक डेट सामने आई. हालांकि, ग्रैंड फिनाले की ये तारीख ऑफिशियल नहीं है. ऐसी अफवाह है कि दिसंबर के महीने में सात तारीख को शो का ग्रैंड फिनाले है. अगर दिसंबर में बिग बॉस 19 का ग्रैंड फिनाले होगा, तो शो को जल्दी ही उसके 19वें सीजन का विनर मिल जाएगा. शो के ग्रैंड फिनाले की इस डेट पर अभी तक मेकर्स ने कोई रिएक्शन नहीं दिया है. ऐसे में हर कोई कंफ्यूज हो गया है. ज्यादा जानकारी के लिए दिए गए वीडियो को देख सकते हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ