Bigg Boss 19: ‘बिग बॉस 19’ में सभी कंटेस्टेंट अपना बेस्ट दे रहे हैं। पहले दिन ही शो में ज्यादा दिखने की रेस शुरू हो गई है। पहले एपिसोड में ‘बिग बॉस’ के कई कंटेस्टेंट्स ने फैंस के दिल जीत लिए हैं। अभी से लोगों ने अपना फेवरेट कंटेस्टेंट चुनना भी शुरू कर दिया है। शो की शुरुआत में ही जो ऑडियंस को पसंद आ गया, उसकी जर्नी आसान हो जाएगी। ऐसे में बीबी हाउस के 7 सदस्य शो में सुपर एक्टिव नजर आए हैं। पूरे एपिसोड में इन्हीं का बोलबाला देखने को मिला। कोई अपनी राय देकर, तो कोई चालाकी दिखाकर लाइमलाइट में बना रहा।
तान्या मित्तल
तान्या मित्तल भले ही टीवी या फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन वो बहुत अच्छे से जानती हैं कि उन्हें सबका ध्यान कैसे खींचना है। तान्या पहले दिन कुछ लोगों से दोस्ती, तो कुछ लोगों से झगड़े करते हुए भी नजर आई हैं। उन्होंने अपने बारे में ढेर सारी बातें भी कीं और कई ऐसे बयान दिए जिन्हें न सिर्फ कंटेस्टेंट्स, बल्कि ऑडियंस भी उन्हें इग्नोर नहीं कर पाई। साथ ही वो अपना स्टैंड लेती हुई भी दिखाई दीं।
बसीर अली
बसीर अली ने शो की शुरुआत में ही बता दिया है कि वो यहां किसी से न तो डरने वाले हैं और न ही जी हुजूरी करने वाले हैं। वो पहले ही दिन कुनिका और नीलम गिरी से बसीर का झगड़ा देखने को मिला। उन्होंने एक ग्रुप भी बना लिया है। साथ ही मृदुल तिवारी को बाहर निकालने की स्ट्रेटेजी भी तैयार कर ली है।
कुनिका सदानंद
कुनिका तो सलमान खान के शो में राज करती हुई दिखाई दे रही हैं। उन्होंने किचन में खड़े होकर ही सारे कैमरे अपनी तरफ फोकस करवा लिए। हर मुद्दे में कुनिका का ओपिनियन सामने आ रहा है और वो घर चलाने की कोशिश कर रही हैं। पूरे एपिसोड में सबसे ज्यादा वही देखने को मिली हैं।
अमाल मलिक
अमाल मलिक ‘बिग बॉस 19’ में लगातार अपनी पर्सनल लाइफ पर खुलासे कर रहे हैं। उन्होंने अपने चाचा के साथ रिश्तों पर भी विवादित बयान दिया है। इसके अलावा उनके खर्राटों और फनी अंदाज को भी फैंस पसंद कर रहे हैं। अमाल मलिक की ओरिजिनल पर्सनालिटी इस शो में देखने को मिल रही है।
गौरव खन्ना
गौरव खन्ना ‘बिग बॉस 19’ में भी फैंस को पसंद आ रहे हैं। वो इस शो में फन और सीरियस दोनों लग रहे हैं। मजाक के वक्त मजाक और अगर कोई उल्टी बात करे, तो गौरव खन्ना का उल्टा जवाब भी तुरंत तैयार रहता है। वो हर टास्क और फैसले लेने में एक्टिव नजर आ रहे हैं।
जीशान कादरी
जीशान कादरी काफी एंटरटेनिंग लग रहे हैं। वो शो के सबसे मजेदार कंटेस्टेंट दिखाई दे रहे हैं। उनकी सबसे अच्छी बात है कि वो सभी लोगों से बात करने की कोशिश कर रहे हैं। हर तरफ उनका हंसी-मजाक चल रहा है।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19 का सबसे ‘बॉसी’ कंटेस्टेंट कौन? हुकूमत से घरवालों को किया परेशान
अशनूर कौर
अशनूर कौर कहने के लिए इस घर की सबसे छोटी उम्र की कंटेस्टेंट हैं, लेकिन उन्होंने बेहद समझदारी के साथ इस खेल की शुरुआत की है। अशनूर ने पहले ही दिन तान्या मित्तल को ट्रोल कर दिया। वो उन्हें नेशनल टीवी पर एक्सपोज करती हुई दिखाई दी हैं।
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 में एंट्री करते ही एविक्ट हुए Nakul Dhull! जानें पूरा मामला
1 hr agoकिसकी वजह से नाना पाटेकर ने बॉलीवुड में की थी एंट्री? खुद किया था खुलासा
1 hr agoनाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री दत्ता ने फिर दिया विवादित बयान
2 hrs agoहुमा कुरैशी ने प्रदर्शनकारियों का किया सपोर्ट, तो साकिब सलीम को मिली नफरत
4 hrs ago'तुमसे रिप्लेस कर देती हूं...', फराह खान ने की साइरस ब्रोचा की बोलती बंद
5 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 11 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
6 hrs agoDrishyam 3 की कमाई में देर रात आया तगड़ा उछाल, 10वें दिन भी जमाई धाक
7 hrs agoअजय की ‘दृश्यम 3’ का जलवा, ‘हनुमान अंश’ को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़
15 hrs agoरहस्य, रोमांच और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का, OTT पर दस्तक देने आ रही 'धूमकेतु'
18 hrs agoNetflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines