---विज्ञापन---

Bigg Boss 19 का सबसे ‘बॉसी’ कंटेस्टेंट कौन? हुकूमत से घरवालों को किया परेशान

Bigg Boss 19: 'बिग बॉस 19' में एक फीमेल कंटेस्टेंट ने पहले ही दिन कुछ लोगों की नाक में दम कर दिया है। वो अपने 'बॉसी' अंदाज से लोगों को इरिटेट कर रही हैं। वो कौन हैं? देखते हैं।

---खबर नीचे जारी है---

Bigg Boss 19: कलर्स के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ की शुरुआत बेहद शानदार रही है। पहले एपिसोड में एक सेकंड के लिए भी ऑडियंस बोर नहीं हुई। सभी कंटेस्टेंट्स न सिर्फ आपस में घुलने-मिलने और एक-दूसरे को जानने की कोशिश कर रहे हैं, बल्कि अपना ऑरा भी सेट कर रहे हैं। अब सलमान खान के शो में एक ऐसा कंटेस्टेंट नजर आ रहा है, जो सभी पर अभी से रूल करने की कोशिश कर रहा है। ये शख्स न सिर्फ हर टॉपिक पर अपना ओपिनियन रखता है, बल्कि घर और घरवालों पर हुकूमत करने की भी कोशिश कर रहा है। अब ये कौन है? चलिए जानते हैं।

कुनिका सदानंद ने की घर पर कब्जे की कोशिश!

आपको बता दें, ‘बिग बॉस 19’ में कई स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट्स नजर आ रहे हैं। पहले एपिसोड में जो कंटेस्टेंट सबसे ज्यादा दिखाई दीं- वो कुनिका सदानंद हैं। कुनिका ने स्टेज पर ही बता दिया था कि उनका अंदाज काफी धाक्कड़ है। अब पहले एपिसोड में भी कुनिका सदानंद घरवालों पर अपनी चलाती हुई नजर आई हैं। एक्ट्रेस ने किचन से लेकर कांफ्रेंस रूम तक पर टेकओवर कर लिया है। वो सुबह उठते ही किचन में खाने बनाते हुए नजर आईं। इस दौरान कभी वो किसी को डांट लगाती, तो कभी रूल्स बनाते दिखाई दीं।

---खबर नीचे जारी है---

किसी को बॉसी तो किसी को दी मम्मी वाइब्स

उन्होंने किचन ड्यूटी करते हुए बसीर अली से लेकर फरहाना भट्ट तक को गुस्सा दिला दिया। बेडरूम में भी कुनिका सदानंद सभी घरवालों को चुप करवाती हुई नजर आईं। वो बात-बात पर भड़क जाती हैं। कुछ कंटेस्टेंट्स तो ये भी कहते हुए नजर आए हैं कि कुनिका सदानंद उन्हें मम्मी वाइब्स दे रही हैं। वो चिड़चिड़ करती रहती हैं और हर काम को अपना फर्ज समझकर करने लगती हैं। दूसरी तरफ कुछ लोगों का कुनिका सदानंद का ये अंदाज काफी बॉसी लग रहा है।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19: Mridul Tiwari का हीरो बनने का प्लान पड़ा उल्टा, पहले दिन ही एक्सपोज हुआ ‘फेक सिम्पथी कार्ड’

---खबर नीचे जारी है---

पहले ही दिन कुनिका के बर्ताव से तंग आए कंटेस्टेंट्स

बसीर अली, जीशान कादरी, तान्या मित्तल और फरहाना भट्ट पहले ही दिन कुनिका सदानंद से तंग नजर आए और उनके खिलाफ दिखाई दिए। बसीर अली ने तो एक्ट्रेस से जमकर झगड़ा किया और बता दिया कि वो उनकी नहीं सुनने वाले। वहीं, तान्या मित्तल कई बार कुनिका सदानंद को टोकती हुई दिखाई दी हैं। पहले एपिसोड को देखकर कहा जा सकता है कि कुनिका सदानंद ने कुछ सेलेब्स की नाम में दम कर दिया है।

First published on: Aug 26, 2025 12:34 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola