Bigg Boss 19: सलमान खान के कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो ‘बिग बॉस सीजन 19’ के पहले एपिसोड में ही खूब तमाशा देखने को मिला। कंटेस्टेंट्स ने पहले दिन से ही कमर कस ली है। हर कोई शो में दिखने की कोशिश कर रहा है। साथ ही कुछ कंटेस्टेंट्स ऐसे भी हैं, जो शो में अपनी एक इमेज ऑडियंस की नजरों में सेट करने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे ही एक कंटेस्टेंट हैं मृदुल तिवारी, जो पहले दिन ही घरवालों और जनता के सामने फेक सिम्पथी कार्ड खेलते हुए नजर आए हैं।
नतालिया के नाम पर मृदुल ने की सिम्पथी लेने की कोशिश?
मृदुल तिवारी ने भीड़ से अलग दिखने और लोगों की नजरों में अच्छा बनने के लिए एक प्लान बनाया, जो उन पर ही उल्टा पड़ गया। मृदुल तिवारी का प्लान इस तरह से फ्लॉप हुआ कि वो हीरो बनते-बनते फेक बन गए। दरअसल, सभी कंटेस्टेंट्स को ‘बिग बॉस’ को एक ऐसा नाम देना था, जो उन्हें घर का सदस्य बनने लायक नहीं लगता। ऐसे में सभी लोग एक-दूसरे के नाम दे रहे थे। जैसे ही कंटेस्टेंट्स ने नतालिया जानोसजेक का नाम लेना शुरू किया, मृदुल ने महानता दिखाते हुए अपना खुद का नाम ले लिया। वो सभी को कन्विंस करने लगे कि नतालिया इस देश की मेहमान हैं, तो उनके साथ ये सब नहीं करना चाहिए।
बेडरूम स्ट्रेटेजी हुई फेल
इतना ही नहीं मृदुल तिवारी ने उनकी जगह सामने से आकर बेड का त्याग कर दिया। एक पल के लिए तो वो लोगों के सामने अच्छे बन गए, लेकिन फिर उनसे एक बड़ी भूल हो गई और वो एक्सपोज हो गए। दरअसल, मृदुल तिवारी ने बाद में बाकी कंटेस्टेंट्स को बताया कि वो बेडरूम में सोना ही नहीं चाहते थे। ‘बिग बॉस’ के घर में सभी को बेड शेयर करना है और किसी और के साथ बेड शेयर करने में मृदुल कम्फर्टेबल नहीं हैं। उनके इस खुलासे के बाद बाकी कंटेस्टेंट्स ने उनकी चालाकी पकड़ ली।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19 में खाने पर छिड़ी जंग, Baseer Ali और Kunika के झगड़े से गरमाया घर का माहौल
बसीर और जीशान कादरी ने मृदुल को किया एक्सपोज
इसके बाद जब ‘बिग बॉस’ ने असेंबली रूम में कंटेस्टेंट्स से पूछा कि वो कौन है, जो घरवालों को घरवाला नहीं लगता? तो मृदुल को खुद को साबित करना था। इस दौरान बसीर अली ने उनसे डायरेक्ट सवाल कर लिया कि उन्होंने बेडरूम का त्याग सच में मेडिकल इशू के लिए किया, या महान बनने के लिए? जिसके जवाब में मृदुल ने कहा कि उन्होंने वो सब सिर्फ अपनी तबीयत के लिए किया था। तभी ये बात जीशान कादरी ने पकड़ ली। जीशान ने इसके बाद मृदुल का सच रिवील करते हुए सवाल किया कि उन्होंने ऐसे बहाने क्यों बनाए थे कि नतालिया बाहर से आई हैं, इसलिए वो बेडरूम छोड़ रहे हैं? इसके बाद मृदुल अपनी ही बात में फंस गए। उनकी चालाकी पहले दिन ही घरवालों की पकड़ में आ गई।
संबंधित खबरें
अचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
2 hrs ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
1 day agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines