Bigg Boss 19: सलमान खान के शो ‘बिग बॉस’ में अक्सर कई पक्के रिश्ते बनते हैं. हर साल इस शो में कुछ सेलिब्रिटीज आते हैं और इन अनजाने लोगों के बीच एक छत के नीचे रहते-रहते गहरे संबंध बन जाते हैं. इस बार भी इस शो में कई अटूट रिश्ते बनते हुए दिखाई दे रहे हैं. ऐसा ही एक पक्का रिश्ता है तान्या मित्तल और नीलम गिरी का. ये दोनों शो की शुरुआत से एक-साथ हैं. एक महीना बीत जाने के बाद भी इन दोनों के बीच कुछ भी नहीं बदला. नीलम और तान्या सभी लोगों से बातें करते हैं और इन दोनों की प्रियोरिटीज और दोस्त भी अलग हैं, बावजूद इसके दोनों में प्यार बना हुआ है.
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19 में होगा डबल एविक्शन? इस कंटेस्टेंट के आउट होने से लग सकता है झटका
तान्या और नीलम के दोस्ती क्यों है पक्की?
वो क्या चीज है, जो इन दोनों को अब तक साथ बांधे हुए है? इस बात का खुलासा हो गया है. एक बड़ा कारण है, जिसकी वजह से इन दोनों में इतनी बनती है. अब क्या वजह है? वो बसीर अली ने खुद नीलम गिरी को समझाई है. दोनों का एक प्रोमो वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में नीलम और बसीर अकेले में तान्या मित्तल को लेकर बात करते हुए नजर आ रहे हैं. बसीर इस दौरान तान्या और नीलम के रिश्ते पर डिसकशन कर रहे हैं. साथ ही नीलम के बाकी घरवालों के साथ भी ताल्लुक पर बात कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें: फटे हाल में दिखीं बॉलीवुड एक्ट्रेस, टीशर्ट की हालत देख सोशल मीडिया यूजर्स ने भी सुनाई खरी-खोटी
बसीर ने बताया असली कारण
बसीर-नीलम से कहते हैं कि उनका जीशान कादरी के साथ भी प्यार और रिस्पेक्ट वाला रिश्ता है और कुनिका सदानंद के साथ भी ऐसा ही है. तान्या के साथ भी उनकी कड़ी दोस्ती है. बसीर कहते हैं, ‘ऐसा तो नहीं है तान्या जो कर रही है, वो अचानक कर रही है? तान्या है ही ऐसी. आपने जब उससे दोस्ती की, जब उसके खिलाफ पूरा घर था. तब भी वो ऐसी ही थी और आप उसके साथ खड़े थे. तो कुछ नया नहीं हो रहा, वो बदली नहीं है, वो शुरुआत से ऐसी है और आपकी दोस्ती बन ही पाई इत्तनी स्ट्रॉन्ग क्योंकि आप इतनी सॉफ्ट हो, वो थोड़ी तेज है.’
दोनों अलग हैं इसलिए हैं साथ
यानी इन दोनों की दोस्ती टिकने का कारण है कि दोनों का स्वाभाव एक-दूसरे से काफी अलग है और दोनों बैलेंस करना जानती हैं. तान्या जहां तेजी दिखाती हैं और बड़ी-बड़ी बातें करती हैं, तो नीलम भी उन्हें समझती हैं. दोनों कभी-कभी लड़ लेते हैं, लेकिन एक-दूसरे पर पूरा भरोसा करते हैं. तान्या और नीलम के बीच कोई भी नहीं आ सकता क्योंकि दोनों को एक-दूसरे पर विश्वास है.
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
9 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
10 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
11 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
12 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
12 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
13 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
14 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
14 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
16 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines