फटे हाल में दिखीं बॉलीवुड एक्ट्रेस, टीशर्ट की हालत देख सोशल मीडिया यूजर्स ने भी सुनाई खरी-खोटी

Bollywood Actress Viral Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस ने एयरपोर्ट लुक से सभी को हैरान कर दिया है. उनके लेटेस्ट एयरपोर्ट लुक को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स भी उनका मजाक उड़ा रहे हैं. एक्ट्रेस की टीशर्ट अब उनकी ट्रोलिंग का कारण बन गई है. चलिए देखते हैं, ऐसा उन्होंने क्या ही पहन लिया है?

Huma Qureshi, Huma Qureshi Airport look

Bollywood Actress Viral Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. एक्ट्रेस का एयरपोर्ट लुक देखकर फैंस का भी सिर चकरा गया है. एयरपोर्ट पर वो जिस हल में दिखाई दी हैं, उसके बाद उनके फैशन सेंस पर सवाल उठ रहे हैं. हुमा ने ऐसी टीशर्ट पहनी है, जिसके पीछे से चिथड़े उड़े हुए हैं. आगे से तो वो बेहद कूल लग रही थीं, जीन्स, ओवरसाइज टीशर्ट और कैप के साथ सनग्लास लगाकर एक्ट्रेस काफी अच्छी दिख रही थीं, लेकिन जैसे ही वो पलटीं अलग ही नजारा देखने को मिला. कटे-फटे कपड़ों में एक्ट्रेस को देखकर अब सोशल मीडिया यूजर्स ने माथा पीटना शुरू कर दिया है.

हुमा कुरैशी के अजीबोगरीब शौक देखकर उन्हें इंटरनेट की दुनिया में काफी ट्रोल किया जा रहा है. हाल ही में एक्ट्रेस जींस के बटन खोलकर स्टाइल मारती हुई नजर आई थीं. अब उन्होंने चीथड़े उडी टीशर्ट पहनकर फैंस को हैरान कर दिया है. अब लोग कमेंट कर रहे हैं कि ‘कुत्तों ने झपट्टा मारा है क्या?’ तो दूसरे ने कहा, ‘ये पीछे क्या हो रखा है?’ एक यूजर ने लिखा, ‘हमला अचानक से हुआ क्या?’ आपको बता दें, हुमा कुरैशी इससे पहले भी कई बार कंट्रोवर्शियल लुक में नजर आ चुकी हैं. अब एक बार फिर उनका ये लुक सोशल मीडिया पर सनसनी मचा रहा है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ