Bigg Boss 19: सलमान खान के शो ‘बिग बॉस सीजन 19’ में कुछ कंटेस्टेंट्स बड़े फ्लिपर लग रहे हैं. कभी ये अपने फैसलों से, कभी बातों से तो कभी रिश्तों से फ्लिप कर जाते हैं. वैसे तो ये शो है ही ऐसा कि यहां हर पल चीजें और हालत देखते ही देखते बदल जाते हैं. लेकिन इस शो में तीन कंटेस्टेंट्स ऐसे हैं, जिन पर भरोसा नहीं किया जा सकता है. गेम के लिए ये किसी की भी बलि चढ़ा सकते हैं और फिर अच्छा बनने के लिए झूठ का मुखौटा भी पहन सकते हैं. तो चलिए जानते हैं कि ‘बिग बॉस सीजन 19’ के तीन फ्लिपर सदस्य कौन हैं?
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19 के 5 नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स में सबसे कमजोर कौन? इस हफ्ते कट सकता है Salman Khan के शो से पत्ता
नीलम गिरी
नीलम गिरी शो की शुरआत में तो दिखाई ही नहीं दे रही थीं और अब वो आधे घर की फेवरेट बन चुकी हैं. दरअसल, नीलम सबसे प्यार से बात करती हैं और प्यार से खाना खिलाती हैं, लेकिन उनका वो रूप अभी तक सामने नहीं आया है, जहां वो अपनों की ही बुराइयां करती हैं. इस शो में नीलम सबसे करीब तान्या मित्तल के हैं, लेकिन वो अक्सर उनके पीठ पीछे बाकी कंटेस्टेंट्स के साथ मिलकर उनकी चुगलियां करती हैं. वो तान्या के रिश्तों पर सवाल उठाने से भी नहीं चूकतीं. जैसे ही तान्या सामने आती हैं तो वो फ्लिप मारकर मीठी बातें करने लगती हैं.
यह भी पढ़ें: 46 साल के मशहूर एक्टर की मौत से बीवी का बुरा हाल, बेसुध होकर पार्थिव शरीर को निहारते दिखीं स्टार की पत्नी
अमाल मलिक
अमाल मलिक को अभी तक बसीर अली पर शक हो रहा था. जब तक जीशान, बसीर और अमाल की दोस्ती पक्की थी, तो वो उन्हें साइडलाइन कर रहे थे. वहीं, अब जब उन्होंने बसीर को ना चुनकर नीलम और जीशान को बचाया था तो वो मुसीबत में फंस गए. बसीर ने उनसे सीधे सवाल कर लिया तो अमल को याद आ गया कि बसीर तो भाई है और उसके लिए तो वो जान भी दे सकते है और हाथ काटकर भी दिखा सकते हैं. अब पब्लिक के सामने अच्छा दिखने के लिए अमाल अपनी गलती कबूल कर रहे हैं. उन्हें हालिया एपिसोड में फूट-फुटकर रोते हुए भी देखा गया था.
बसीर अली
बसीर अली से बड़ा गेमर और फ्लिपर तो इस शो में हो ही नहीं सकता. पहले वो अपने दोस्तों से खुद की कन्नी काट रहे थे और जब उन लोगों ने भी बसीर से मुंह फेर लिया, तो बसीर का गेम खराब हो गया. अब एक भी वोट ना मिलने पर बसीर सभी को इमोशनल ब्लैकमेल कर रहे हैं. पहले जो बसीर कहते थे कि वो सोलो प्लेयर हैं, अब वही बसीर सबके पास जा-जाकर उन्हें याद दिल रहे हैं कि वो उनके दोस्त हैं.
संबंधित खबरें
अभिनेत्री मधु काम्बिकर का हुआ निधन, 73 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
8 mins ago'रामायण' कितनी भाषाओं में होगी रिलीज? एडवांस बुकिंग पर आया अपडेट
49 mins agoBigg Boss 20 में एंट्री करते ही एविक्ट हुए Nakul Dhull! जानें पूरा मामला
2 hrs agoकिसकी वजह से नाना पाटेकर ने बॉलीवुड में की थी एंट्री? खुद किया था खुलासा
3 hrs agoनाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री दत्ता ने फिर दिया विवादित बयान
4 hrs agoहुमा कुरैशी ने प्रदर्शनकारियों का किया सपोर्ट, तो साकिब सलीम को मिली नफरत
5 hrs ago'तुमसे रिप्लेस कर देती हूं...', फराह खान ने की साइरस ब्रोचा की बोलती बंद
6 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 11 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
7 hrs agoDrishyam 3 की कमाई में देर रात आया तगड़ा उछाल, 10वें दिन भी जमाई धाक
8 hrs agoअजय की ‘दृश्यम 3’ का जलवा, ‘हनुमान अंश’ को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines