Bigg Boss 19: सलमान खान के शो में सिंगर अमाल मलिक के 2 चेहरे देखने को मिले हैं। ‘बिग बॉस 19’ में नॉमिनेशन के बाद अमाल का असली चेहरा दुनिया के सामने आ गया है। वो शो की शुरुआत से घरवालों को नगमा मिराजकर और अवेज दरबार के खिलाफ भड़काते हुए नजर आ रहे हैं। अब तक उन्हें कई बार लोगों से अवेज और नगमा की बुराई करते हुए देखा गया है। हालांकि, नॉमिनेशन टास्क में अवेज को खुद नॉमिनेट करने के बाद अब उन्होंने पलटी मार ली है और सामने से जाकर अवेज से माफी मांगी है।
अमाल मलिक ने अवेज दरबार से मांगी माफी
कुछ देर पहले तक अमाल लोगों के सामने नगमा और अवेज को पति-पत्नी बताते हुए उनकी चुगलियां कर रहे थे। हालांकि, जैसे ही उन्हें मौका मिला, वो अवेज को मक्खन मारने लगे। तान्या मित्तल जब अमाल की चुगली अवेज से कर रही थीं, तो अमाल ने तान्या से कहा- ‘हम लोगों के बीच में जो भी हो रहा है, हम बाहर भी देख लेंगे।’ फिर उन्होंने अवेज से कहा, ‘सॉरी अगर तुझे बुरा लगा, मैंने ऐसा किया।’ ये सुनकर अवेज सिंगर को बात करने के लिए अकेले में ले गए और वहां जो हुआ, वो सभी के लिए शॉकिंग था। अमाल ने बातों-बातों में अवेज को बसीर से ऊपर बताया है।
अवेज के सामने अमाल ने दिखाया दोगला चेहरा
अवेज ने कहा कि नॉमिनेशन ऐसी चीज है कि तुम चाहते हो कि मैं बाहर चला जाऊं। तो अमाल कहते हैं- ‘ऐसा नहीं है यार।’ तो अवेज ने कहा कि बड़े नजरिए से देखेगा तो ऐसा लगेगा। फिर अमाल ने कहा- ‘हां, तो बाहर दिखता है कि हम वैसा चाहते हैं।’ फिर अवेज ने अपनी बात रखते हुए कहा कि मेरे दिमाग में तो यही घूम रहा है कि अमाल ने ऐसा क्यों किया? अमाल सफाई देते हुए बोले, ‘ये लोग ऐसा कर रहे हैं क्योंकि ये जानते हैं कि हम बाहर भी दोस्त हैं। अब तक हमारा वैसा भाईचारा नहीं बना, लेकिन है।’
यह भी पढ़ें: Simple Kaul 15 साल बाद पति से लेंगी तलाक? लॉन्ग-डिस्टेंस मैरिज के बाद टूटा ‘शरारत’ एक्ट्रेस का रिश्ता
अवेज को बताया बसीर से ऊपर
अवेज दरबार ने साफ-साफ अमाल मालिक से पूछा कि उनका रिश्ता बसीर अली से तो ज्यादा है ना? तो सिंगर ने हां बोल दिया। ये सुनकर तो ऑडियंस को भी बड़ा झटका लगा होगा। वहीं, अमाल की हां के बाद अवेज उन्हें समझते हुए दिखाई दिए कि वो जैसे हैं, वैसे ही लोगों के साथ रहें। अगर हैंगआउट करना है, तो हर इंसान के साथ हैंगआउट करें, लेकिन उनका नैरेटिव ऐसा सेट न हो कि अमाल वो हैं, जो गैंग अप हो रहे हैं। इसके बाद अमाल ने अवेज को गले लगाकर उनसे माफी भी मांगी। अब बसीर के साथ भाईचारा दिखाने और अवेज की बुराई करने के बाद अमाल की ये पलटी देख सभी चौंक गए हैं।
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
2 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
2 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
4 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
5 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
6 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
6 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
8 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
8 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
9 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines