Simple Kaul 15 साल बाद पति से लेंगी तलाक? लॉन्ग-डिस्टेंस मैरिज के बाद टूटा 'शरारत' एक्ट्रेस का रिश्ता

Simple Kaul Divorce: एक्ट्रेस सिंपल कौल ने शादी टूटने की खबर पर मुहर लगा दी है। एक्ट्रेस का 15 साल पुराना रिश्ता टूटकर बिखर गया है। ‘शरारत’ एक्ट्रेस ने तलाक की अर्जी भी दे दी है।

Simple Kaul Rahul Loomba

टूट गई एक्ट्रेस सिंपल कौल की शादी। (Photo Credit- Social Media)

Simple Kaul Divorce: पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस सिंपल कौल की शादीशुदा जिंदगी में तूफान आ गया है। एक्ट्रेस शादी के 15 साल बाद पति से अलग हो रही हैं। ‘शरारत’ और ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ फेम एक्ट्रेस सिंपल कौल का जल्द ही तलाक होने वाला है। खुद एक्ट्रेस ने ये खबर कन्फर्म की है। एक्ट्रेस की शादी टूटने की खबर सुनकर फैंस को भी जोरदार झटका लगा है। सिंपल कौल ने साल 2010 में राहुल लूंबा से शादी की थी और अब 15 साल बाद एक्ट्रेस पति को तलाक दे रही हैं।

सिंपल कौल ने तलाक पर लगाई मुहर

सिंपल कौल ने मीडिया को इस मामले में क्लैरिटी देते हुए बताया है कि ये सब हाल ही में हुआ है। दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है। सिंपल कौल का कहना है कि राहुल लूंबा सिर्फ उनकी फैमिली नहीं थे, वो काफी लम्बे समय से उन्हें जानती थीं। उन्हें नहीं लगता कि सब कुछ खत्म हो रहा है। उनका मानना है कि शादी के बाद पति परिवार बन जाता है और वो रिश्ता कभी नहीं बदलता। सिंपल कौल को समझ नहीं आ रहा है कि कैसे लोग अलग हो जाते हैं।

एक्ट्रेस ने कोर्ट में दी तलाक की अर्जी

उनका कहना है कि वो प्यार में जीती हैं और उन्होंने अपनी पूरी जिंदगी प्यार, खुशियां और भक्ति की है और वो ऐसी ही हैं। सिंपल कौल ने शादी टूटने के असली कारण का अभी तक खुलासा नहीं किया है। हालांकि, बताया जा रहा है कि अदालत में सिंपल कौल और राहुल लूंबा के तलाक की अर्जी दाखिल कर दी गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये दोनों काफी समय से अलग रह रहे थे। पहले तो शादी ठीक चल रही थी, लेकिन फिर दोनों में दूरियां बढ़ गईं।

लॉन्ग-डिस्टेंस मैरिज में बढ़ी दूरियां

कहा जा रहा है कि राहुल काम की वजह से कहीं और रह रहे थे और ये शादी लॉन्ग-डिस्टेंस मैरिज बन चुकी थी। शायद कई सालों तक दूर रहने की वजह से दोनों का रिश्ता पहले जैसा नहीं रहा। अब पर्सनल लाइफ में आए यू-टर्न के बाद एक्ट्रेस खुद को संभालने और नॉर्मल लाइफ जीने की कोशिश कर रही हैं। सिंपल कौल की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो एक्टिंग के अलावा वो बिजनेस वर्ल्ड में भी अपनी पहचान बना चुकी हैं। एक्ट्रेस के कई रेस्टोरेंट्स हैं और वो उनसे मोटी कमाई कर रही हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ