Bigg Boss 19: सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस सीजन 19’ की शुरुआत ही धमाकेदार खुलासों के साथ हुई है। सिंगर अमाल मलिक इस सीजन के 16वें यानी आखिरी कंटेस्टेंट बनकर बीबी हाउस में शामिल हुए हैं। उन्होंने घर में घुसने से पहले ही सलमान खान और जनता के सामने 5 शॉकिंग खुलासे किए हैं। सिंगर ने अब न सिर्फ अपनी पर्सनल लाइफ, बल्कि स्टेज पर अपने डर और आदतों पर भी खुलकर बात की है। तो चलिए जानते हैं कि अमाल ने कौन-से 5 राज अपने बारे में खोले हैं?
अमाल को किस चीज से लगता है डर?
घर में एंट्री से पहले सलमान खान ने अमाल से पूछा कि उन्हें किसी बात का डर है? इसके जवाब में सिंगर ने कहा- ‘मुझे डर है कि जब मैं बाथरूम साफ करूंगा, तो सारे कैमरे मुझे देख लेंगे। मुझे इस बात का बचपन से डर था।’ हालांकि, उन्होंने ये भी कहा है कि अगर वो घर में बाथरूम साफ करेंगे तो पूरे कपड़े पहनकर ही करेंगे।
कुकिंग स्किल्स पर किया खुलासा
अमाल मलिक ने बताया है कि उन्हें कुकिंग नहीं आती। सिंगर बोले- ‘मुझे कॉफी, चाय, खाना, दाल -चावल और अंडे उबालना भी बहुत बेकार तरीके से आते हैं। तो किसी को जल्दी एलिमिनेट होना है, तो मुझे कुक बनाएं। मेरी वजह से सबको फूड पॉइजनिंग होगी और आप जल्दी घर से चले जाओगे।’ हालांकि, सिंगर ने ये भी कहा है कि अगर कोई सिखाए तो वो सीखने की कोशिश करेंगे।
मेडिकल कंडीशन पर खुलासा
अमाल मलिक ने अपनी एक बुरी आदत भी रिवील की है। उनसे सलमान खान ने पूछा था कि उनकी एक आदत कौन-सी है जिससे दूसरों को दिक्कत हो सकती है? तो अमाल ने कहा, ‘एक फनी आदत है, मेडिकल कंडीशन है- बहुत खर्राटे लेता हूं। हाथी, घोड़े, डायनासोर सब जग जाएंगे, ऐसे खर्राटे लेता हूं। उसके लिए टेप्स लाया हूं, लेकिन कभी निकल गया, या नहीं चला तो अगले दिन 2-3 लोग पक्का चिल्लाएंगे कि इसकी आवाज में कुकड़ू कु है।’
लव लाइफ पर दिया बयान
अमाल मलिक ने नेशनल टीवी पर अपना रिलेशनशिप स्टेटस रिवील कर दिया है। उन्होंने साफ-साफ कहा है कि वो फिलहाल सिंगल हैं। सिंगर ने सलमान खान के सामने कहा, ‘बड़ी उम्मीदें थी कि प्यार लौटेगा, पर ये न हुआ।’
स्लीप टॉकिंग की भी है समस्या
सलमान खान ने सिंगर से उनकी ऐसी कोई आदत पूछी, जो इस घर में नहीं मिली तो उन्हें दिक्कत होगी? इस पर अमाल मलिक ने रिवील करते हुए कहा, ‘मैं नींद में तो चला जाता हूं, लेकिन मेरा एक ट्रॉमा है कि वो गाना नहीं गया प्रोड्यूसर को, गलत फाइल भेज दी, मैं नींद में भी बात करता रहता हूं। मैं गाली निकाल देता हूं। स्लीप वाकिंग नहीं, स्लीप टॉकिंग होती है मुझसे। अगर वो हुआ तो और दुश्मन बढ़ जाएंगे मेरे।’
संबंधित खबरें
अचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
3 hrs ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
1 day agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines