---विज्ञापन---

Bigg Boss 19 Grand Premiere: सलमान खान के शो में कौन है सबसे बड़ा ग्रीन फ्लैग? जिसने बाकी लड़कों की बजा रखी बैंड

Bigg Boss 19 Grand Premiere: सलमान खान के शो में एक कंटेस्टेंट को आते ही ग्रीन फ्लैग का टैग मिल गया है। ये एक्टर टीवी पर रूल करता है। अब वो कौन है? चलिए जानते हैं।

---विज्ञापन---

Bigg Boss 19 Grand Premiere: ‘बिग बॉस सीजन 19’ में टीवी के लाडले बेटे यानी एक्टर गौरव खन्ना की एंट्री हो गई है। ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ जीतने के बाद वो इस बार ‘बिग बॉस 19’ की ट्रॉफी के दावेदार बनकर आए हैं। उन्हें पूरी दुनिया ग्रीन फ्लैग के नाम से जानती है। ये टाइटल गौरव खन्ना को जनता ने ही दिया है। उन्होंने अब तक टीवी पर जो शोज किए हैं, उनमें उनके किरदार हमेशा ग्रीन फ्लैग वाले ही रहे हैं। इसके अलावा गौरव खन्ना ने सलमान खान को स्टेज पर ये भी बताया है कि वो रियल लाइफ में कैसे ग्रीन फ्लैग हैं?

गौरव खन्ना कैसे हैं ग्रीन फ्लैग?

गौरव खन्ना ने सलमान खान को बताया कि उन्होंने जो किरदार निभाया था वो हमेशा सही के लिए खड़ा रहता है। साथ ही गौरव ने ये भी कहा कि उन्होंने बचपन से भी घर पर यही सीखा है। वो छोटे शहर से हैं, उनकी जॉइंट फैमिली और मां-बाप से भी बेहद क्लोज हैं। घरवालों ने भी यही सिखाया है कि हमेशा सही के लिए खड़े रहो। गौरव ने कहा कि भारत की जनता ने ही उन्हें ये प्यार दिया है और उन्होंने ही ये कलर दिया है।

---विज्ञापन---

सलमान ने गौरव को बताया ग्रीन फ्लैग का ब्रांड एम्बेसडर

इसके बाद सलमान खान मजाक में कहते हुए नजर आए कि उनकी वजह से ही बाकी लड़कों को इसकी वजह से प्रॉब्लम्स का सामना करना पड़ रहा है। गौरव ने उनके लिए चीजें बेहद मुश्किल कर दी हैं। उनकी वजह से बाकी बीवियां अपने पतियों को ताना मारती हैं और गर्लफ्रेंड्स वाइफ नहीं बन रहीं। सलमान खान ने गौरव को ग्रीन फ्लैग का ब्रांड एम्बेसडर बताया है। हालांकि, जब वो घर के अंदर जाएंगे तो सभी रंग के फ्लैग बाहर आने वाले हैं। इसके बाद सलमान ने एक्टर से पूछा कि उनके लिए क्या ग्रीन और क्या रेड फ्लैग है? इस दौरान गौरव को कलर पहचानने में थोड़ी तकलीफ हुई, क्योंकि वो कलर ब्लाइंड हैं।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19 Grand Premiere: ‘बिग बॉस’ ने शो में किए कौन-से 4 बदलाव? सलमान खान भी हुए हैरान

---विज्ञापन---

गौरव के लिए क्या हैं ग्रीन फ्लैग क्वालिटीज?

इसके बाद सलमान खान ने गौरव के साथ एक फन गेम खेला। होस्ट ने गौरव से पूछा कि अगर कोई उन्हें पोक करे तो वो ग्रीन फ्लैग है या रेड फ्लैग? तो एक्टर ने कहा ग्रीन फ्लैग क्योंकि वो जाने-अनजाने में उन्हीं की बात कर रहा है और उससे फायदा गौरव को ही होगा। उसके बाद जो बात-बात पर रोए उसे भी गौरव ने ग्रीन फ्लैग बताया है। गौरव ने कहा कि इंडस्ट्री में उन्होंने 20 साल से रोते हुए लोगों को ही चुप करवाया है और जब-जब हीरोइन रोती है, तो उनका चेक आता है, तो ये उनके लिए ग्रीन फ्लैग है।

First published on: Aug 24, 2025 10:52 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola