bigg boss 19 (16)
विज्ञापन

Bigg Boss 19 में आने से पहले 'महाभारत' एक्ट्रेस का शॉकिंग खुलासा, एक्स कंटेस्टेंट पर लगाए गंभीर आरोप!

‘बिग बॉस 19’ में एंट्री करने वाली ‘महाभारत’ फेम एक्ट्रेस ने बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सोशल मीडिया पर अब एक्स कंटेस्टेंट को ट्रोल किया जा रहा है।

Bigg Boss 19 Latest Updates: ‘बिग बॉस 19’ 24 अगस्त को शुरू होने जा रहा है। अब इस शो से जुड़े नए-नए अपडेट्स सामने आ रहे हैं। स्टार प्लस के सीरियल ‘महाभारत’ फेम एक्ट्रेस शफक नाज शो में नजर आने वाली हैं। एंट्री करने से पहले ही एक्ट्रेस ने ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ के एक्स कंटेस्टेंट अविनाश सचदेव पर गंभीर आरोप लगाए हैं। एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि अविनाश के उन्हें 11 साल पहले डेट कर चुके हैं।

सोशल मीडिया पर ट्रोल हुए अविनाश

शफक ने आगे कहा कि ‘तेरी मेरी लव स्टोरीज’ में हम दोनों ने साथ में काम किया है और उसी के दौरान हम एक दूसरे को डेट कर रहे थे। अविनाश का तब ब्रेकअप हुआ था और वो मेरे साथ रिलेशनशिप में आ गए थे, लेकिन अचानक से उन्होंने बात करना बंद कर दिया था। एक्ट्रेस ने कहा कि अविनाश ने मुझे काफी गुमराह किया है और मेरी फीलिंग्स के साथ खिलवाड़ किया है। वहीं बता दें ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ में अविनाश की नजदीकियां शफक की बहन फलक नाज के साथ भी देखी गई थी। अब सोशल मीडिया पर अविनाश को दोनों बहनों को डेट करने के लिए ट्रोल किया जा रहा है।

Advertisment

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ