Karan Veer Mehra On Vivian Dsena: बिग बॉस 18 की ट्रॉफी जीतने के बाद से हर तरफ करणवीर मेहरा की चर्चा चल रही है। शो भले ही खत्म हो गया हो लेकिन बाहर आने के बाद सेलिब्रिटी लगातार इंटरव्यू दे रहे हैं। करणवीर ने विवियन डीसेना को हराकर शो की ट्रॉफी अपने नाम कर ली। हालांकि इस सबसे बड़ी जीत के बाद भी उन्हें एक बात का काफी पछतावा है, जिसका कनेक्शन विवियन से जुड़ा है। दरअसल, फिनाले से पहले कंटेस्टेंट्स के बीच में रोस्टिंग सेशन रखा गया था। इस दौरान करणवीर ने विवियन को उनकी 2 साल की बेटी को लेकर एक लाइन बोली थी। इसके लिए उन्हें काफी ट्रोल किया जा रहा है। अब करणवीर को अपनी गलती का एहसास हुआ है।
विवियन को रोस्ट करने का पछतावा
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, करणवीर मेहरा ने बिग बॉस 18 की जर्नी में अपने उतार-चढ़ाव पर बात करते हुए कहा, ‘जिस टास्क के दौरान मैंने एडिन रोज को अपनी पीठ पर उठाया था या रजत दलाल की दाढ़ी को ट्रिम किया था, वह मेरे उतार-चढ़ाव थे। मेरा सबसे बुरा एक्सपीरियंस विवियन डीसेना को रोस्ट करना था। मुझे इससे बचना चाहिए था।’
करणवीर मेहरा ने विवियन डीसेना के साथ अपनी 12 साल पुरानी खट्टी-मीठी दोस्ती पर बात करते हुए कहा, ‘शो के दौरान हमारे बीच में प्यार की लड़ाई हुई। असल में हमारी दोस्ती की परिभाषाएं काफी अलग हैं। वह मुझे एक प्यारा दोस्त मानता था और मैं ऐसी जगह से आया हूं जहां मुझे लगता था कि वह सब कुछ आसानी से समझ रहा है लेकिन अब ये 100 दिन की दोस्ती है।’
यह भी पढ़ें: Karanveer Mehra इन 5 खूबियों से जीते बिग बॉस 18 की ट्राफी, कहलाए शो के ‘बाजीगर’
सफलता को गंभीरता से नहीं लें
बता दें कि करणवीर मेहरा ने पहले खतरों के खिलाड़ी 14 का खिताब जीता। इसके बाद वह बिग बॉस 18 के विनर बने। लगातार दो शोज के विनर बनने के बाद करण से जब पूछा गया कि उनके लिए इस जीत का क्या मतलब है और इसे कैसे डील किया है? इस पर बात करते हुए करण ने कहा, ‘सफलता को गंभीरता से नहीं लें यह आपको कुछ नहीं सिखाती है। मुझे खुशी है कि मैं यहां तक पहुंचने में कई बार असफल हुआ हूं।’
किसके साथ शेयर की विनर की ट्रॉफी?
बिग बॉस 18 की जीत पर बात करते हुए करणवीर मेहरा ने कहा, ‘मैं अपनी ट्रॉफी को उन लोगों के साथ शेयर करना चाहता हूं जिन्होंने मुझे वोट किया और प्यार दिया है। मैंने निश्चित रूप से मीडिया को पैसे नहीं दिए थे।’ उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, ‘मुझे जीतने की आदत हो चुकी है, मैं अब हैट्रिक बनाना चाहता हूं इसलिए कलर्स टीवी अब एक और शो अनाउंस करे जिसे मैं जीत सकता हूं। शायद लाफ्टर शेफ।’
संबंधित खबरें
सलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
2 hrs agoमदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, सामने आई दुल्हन की तस्वीर
3 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर बदलेगी नानी की ‘द पैराडाइज’ की कहानी?
4 hrs agoअमिताभ बच्चन को कोर्ट ने क्यों किया तलब? 2022 के केस से जुड़ा है मामला
4 hrs agoकरीना की F1 स्टार लैंडो नॉरिस से मजेदार बातचीत वायरल, पति का किया जिक्र
5 hrs agoग्रैमी अवॉर्ड्स में बजेगा ‘धुरंधर 2’ का डंका? 9 कैटेगरी में सबमिट हुए गाने
6 hrs ago400 करोड़ पार हुई अजय देवगन की 'दृश्यम 3', जानें 'हनुमान अंश' की कमाई
7 hrs agoरातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
22 hrs agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
1 day agoनाना की ये 4 फिल्में रहेंगी यादगार, आखिरी बार दिखेगा अभिनय का जादू
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines