Bigg Boss 18 की ट्रॉफी जीतेंगे Karan Veer Mehra! HT के पोल में हुआ प्रीडिक्शन

Bigg Boss 18 winner: बिग बॉस 18 का ग्रैंड फिनाले शुरू होने में कुछ ही घंटे बचे हैं, इससे पहले ही विनर के नाम का प्रीडिक्शन हो गया है। दरअसल वो और कोई नहीं बल्कि करणवीर मेहरा हैं।

Bigg Boss 18 winner Karanveer Mehra

Bigg Boss 18 winner Karanveer Mehra

विज्ञापन

Bigg Boss 18 winner: बिग बॉस 18 का ग्रैंड फिनाले 19 जनवरी यानी आज होने वाला है जिसमें कुछ ही घंटे बचे हैं। टॉप 6 में करण वीर मेहरा, विवियन डीसेना, चुम दरंग, ईशा सिंह, अविनाश मिश्रा और रजत दलाल के नाम हैं। वहीं हाल ही में, हिंदुस्तान टाइम्स ने यह देखने के लिए एक पोल किया जिसमें पता चला कि इस सीजन का विनर कौन हो सकता है। आइए आपको भी उसका नाम बता देते हैं कि वो धुरंधर कौन है।

किस कंटेस्टेंट को मिले कितने वोट

अब ये जान लेते हैं कि किस कंटेस्टेंट को इस पोल में कितने वोट मिले हैं।

विज्ञापन

अविनाश मिश्रा- 5% वोट मिले

करणवीर मेहरा- 37% वोट मिले

विवियन डीसेना-  35% वोट मिले

विज्ञापन

रजत दलाल-  22% वोट मिले

विज्ञापन

ऐसे में ये साफ है कि जनता की नजर में कौन है विनर। जी हां, विवियन डीसेना को हराकर करणवीर मेहरा ने पोल में बढ़त हासिल की है और विनर बन ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। हालांकि ये परिणाम गूगल जेमिनी एआई द्वारा बिग बॉस 18 के विजेता के रूप में की गई भविष्यवाणी से अलग है। असली विनर का नाम तो फिनाले में ही पता चलेगा। हालांकि लेटेस्ट वोटिंग ट्रेंड में तो नतीजे कुछ और ही आ रहे हैं।

विज्ञापन

सलमान खान ने किसे बताया था विनर

अब रियलिटी शो बिग बॉस 18 के होस्ट सलमान खान की बात करें तो उन्होंने रजत दलाल को विनर बता दिया था। हालांकि उन्होंने ये मजाकिया अंदाज में कहा था कि रजत तुम सबसे अच्छा खेल रहे हैं तो ऐसा न हो कि स्टेज पर रजत का ही हाथ उठ जाए। इस पर रजत ने ये भी कहा था कि भाई सभी को मेरे अगेंस्ट मत करो।

विज्ञापन

बिग बॉस 18: विवियन बनाम करण वीर

बिग बॉस 18 का पूरा सीजन दो ही कंटेस्टेंट के इर्द-गिर्द ज्यादा घूमा। ये हम नहीं कह रहे बल्कि घर में आने वाले हर गेस्ट ने कहा है। किसी ने करणवीर शो कहा तो किसी ने विवियन को शो की जान बताया। ऐसे में पूरे सीजन में दोनों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ