Eisha Singh के बाद इविक्ट हुआ ये कंटेस्टेंट! ट्रॉफी के करीब पहुंचे 4 खिलाड़ी

Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 के ग्रैंड फिनाले में पहुंचने के बाद ईशा सिंह का इविक्शन हो गया, अब अगला नाम भी सामने आ गया है जो घर से बेघर हो गए हैं। आइए जान लेते हैं उसका नाम जिसका सपना चकनाचूर होने वाला है…

Bigg Boss 18

Bigg Boss 18

विज्ञापन

Bigg Boss 18: ‘बिग बॉस 18’ का ग्रैंड फिनाले अभी शुरू भी नहीं हुआ है, इससे पहले ही एक ऐसी सीक्रेट खबर सामने आई है जिसने सभी को हैरान कर दिया है। हम बात कर रहे हैं इविक्शन की, जो ईशा सिंह के बाद घर से बाहर हो गया है। जी हां हम बात कर रहे हैं चुम दरांग की जो घर से बाहर हो गई हैं। ये सूचना बिग बॉस के घर के अंदर से आ रही हैं उनकी पुष्टि न्यूज 24 नहीं करता है। ऐसे में अब शो को टॉप 4 कंटेस्टेंट मिल गए हैं। बिग बॉस के अंदर की हर पल की खबरें बिग बॉस के फैन पेज पर आ रही हैं जिनके आधार पर हम खबर बना रहे हैं…


बिग बॉस को मिले टॉप 4

फिनाले से ठीक पहले ईशा सिंह घर से बेघर हो गईं और अब चुम दरांग का इविक्शन हुआ है जो शॉकिंग है। बिग बॉस की अंदर की खबरें देने वाले पेज Livefeed Updates पर बिग बॉस के घर के अंदर की पल-पल की खबरें शेयर की जा रही हैं। इसी बीच चुम दरांग के इविक्शन की खबर लीक हो गई है।

विज्ञापन

करणवीर मेहरा का टूटा दिल

चुम दरांग और करणवीर मेहरा के बीच का रिश्ता को घर में सभी ने देखा। हालांकि चुम और करण ने कई बार दबी जुबान में अपने प्यार के रिश्ते पर मोहर तो लगाई लेकिन किसी ने भी सामने आकर एक्सेप्ट नहीं किया। अब चुम के बाहर होने पर कहीं न कहीं करणवीर मेहरा का दिल तो टूटा ही है। प्यार न सही दोनों में दोस्ती तो अटूट थी।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ