Digvijay Rathee Challenges Vivian Dsena: ‘बिग बॉस 18′ में दिग्विजय सिंह राठी की वाइल्डकार्ड एंट्री के साथ एक नई दुश्मनी की शुरुआत भी होते हुए नजर आ रही है, जिससे शो और भी ज्यादा एंटरटेनिंग होने के आसार है। वैसे इस बार का सीजन अब तक कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाया है लेकिन शो में अब दो वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स से मेकर्स ने थोड़ा तड़का लगाने की कोशिश जरूर की है। दिग्विजय राठी ने घर में एंट्री से पहले ही शो के कंटेस्टेंट्स को वॉर्निंग दे डाली, जिससे दर्शकों के बीच रोमांच बढ़ गया है। क्या कुछ कहा दिग्विजय राठी ने, चलिए आपको बताते हैं।
विवियन से दिग्विजय ने लिया पंगा
दिवाली की रात वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री करते ही दिग्विजय ने अपनी मौजूदगी ना सिर्फ अपने फैंस बल्कि घरवालों को भी फील कराई। उन्होंने विवियन के गेम खेलने के तरीके पर सीधा हमला करते हुए कहा, ‘आप होंगे शो के लड़ले, मैं जनता का लड़ला बनूंगा।’ दिग्विजय के इस बयान से साफ है कि वो बिग बॉस का ये खेल सीधे फ्रंटफुट पर खेलने के लिए आए हैं। दरअसल शो के नए प्रोमो में दिखाया गया कि दोनों वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स की पहली झलक सभी घरवालों को दिखाई जाएगी, जिसमें दिग्विजय अपने बारे में काफी कुछ बताते हुए नजर आएंगे। इसी दौरान उन्होंने विवियन के भी खेलने के तरीके पर सवाल उठाए।
विवियन को दिग्विजय ने दिया चैलेंज
दिग्विजय ने विवियन को अपने इंट्रोडक्शन के दौरान सीधा चैलेंज किया, जो पहले से ही शो में एक मजबूत खिलाड़ी माने जाते हैं। वहीं विवियन ने दिग्विजय के आरोपों को नजरअंदाज करते हुए उन्हें हल्के में लिया, लेकिन एक बात साफ है कि दिग्विजय की एंट्री शो में मसाला और ड्रामा का डोज पहले से कई ज्यादा गुना बढ़ाने वाली है। उनकी आक्रामकता और आत्मविश्वास ने उन्हें एक मजबूत प्रतिद्वंद्वी शो में एंट्री से पहले ही बना दिया है।
पिछले शोज में दिग्विजय ने किया है कमाल
बिग बॉस से पहले दिग्विजय राठी ने कई रिएलिटी शोज किए हैं। स्प्लिट्सविला और रोडीज जैसे शोज करके आए दिग्विजय को रिएलिटी शोज का अच्छा खासा अनुभव है। दिग्विजय के अलावा शो में उन्हीं के पिछले शो स्पिल्टसविला की को-कंटेस्टेंट कशिश कपूर ने एंट्री की है, जो काफी बिंदास और बेबाक हैं।
यह भी पढ़ें: एक और दोस्त के निधन से टूटे Salman Khan, इमोशनल होकर दे दिया रिएक्शन
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
9 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
9 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
11 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
12 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
13 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
13 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
14 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
14 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
15 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines