Bigg Boss 18 Wild Card Entry: सलमान खान (Salman Khan) के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 18’ (Bigg Boss 18) का हाइप बना हुआ है। ये शो सबसे ज्यादा देखे जाने वाले शो की लिस्ट में सबसे ऊपर है। 6 अक्टूबर को कलर्स पर रियलिटी शो स्ट्रीम हुआ था जिसमें गधाराज को मिलाकर कुल 19 कंटेस्टेंट थे। सबसे पहले गधाराज शो से बाहर हुआ और फिर हेमा शर्मा यानी वायरल भाभी घर से बेघर हुईं और फिर मुस्कान बामने का पत्ता साफ हुआ। बीते दिन के वीकेंड के वार में सलमान खान ने कंटेस्टेंट की जमकर क्लास लगाई और रजत दलाल (Rajat Dalal) को तो खूब खरी खोटी सुनाई। जब शो खत्म हुआ तो वाइल्ड कार्ड एंट्री करने वाले कंटेस्टेंट का चेहरा भी सामने आ गया।
सलमान खान के सामने ही घर में आने से पहले ही दोनों आने वाले कंटेस्टेंट की आपस में बहस हो गई, आलम ये था कि सलमान खान भी मौन रह गए। जी हां, इस बार शो में बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री करने वाले दिग्विजय राठी ( Digvijay Rathi) और कशिश कपूर (Kashish Kapoor) हैं। आप जानते हैं कि वो कौन हैं? अगर नहीं तो चलिए हम बता देते हैं।
कौन हैं दिग्विजय राठी?
बीते दिन के शो में लास्ट में दिखाया कि सलमान खान ने वाइल्ड कार्ड एंट्री करने वाले दिग्विजय राठी को इंट्रोड्यूस करवाया। आपको बता देते हैं कि कौन हैं दिग्विजय राठी? दरअसल दिग्विजय बिग बॉस 18 में आने से पहले ‘स्प्लिट्सविला’ और ‘रोडीज’ में अपना टैलेंट दिखा चुके हैं। उनकी सोशल मीडिया पर फैन फॉलोइंग भी शानदार है, उनके इंस्टाग्राम पर 1.3 मिलियन फॉलोवर्स हैं। इसके अलावा उनका एक यूट्यूब चैनल भी है जिससे 556k सब्सक्राइबर हैं। अब वो सलमान खान के शो में बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट बन घर के सदस्यों की वाट लगाने वाले हैं।
यह भी पढ़ें: Darshan Thoogudeepa: दर्शन को क्या हुआ जो हुए अस्पताल में भर्ती? इलाज के मिली जमानत
कौन हैं कशिश कपूर?
अगली वाइल्ड कार्ड एंट्री है कशिश कपूर की जो बिग बॉस के घर में आने वाले हैं। कशिश एक डिजिटल क्रिएटर हैं जो ‘एमटीवी स्प्लिट्सविला X5’ में नजर आ चुकी हैं। इस शो से वो काफी फेमस हो गई थीं। इसके अलावा वो अपनी खूबसूरती से भी लोगों का दिल जीत चुकी हैं। जी हां वो एक ब्यूटी पीजेंट कॉम्पटीशन में मिस फैशन आइकन का खिताब अपने नाम कर चुकी हैं। कशिश सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं, उनके इंस्टाग्राम पर 690k फॉलोवर्स हैं। अब बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री वो घर वालों की हालत खराब करने वाली हैं।
सलमान खान भी दोनों के आगे हो गए मौन
बीते दिन के वीकेंड का वार में पहले तो सलमान खान ने घरवालों की वाट लगाई। इसके बाद शो के लास्ट में दिखाया गया कि वाइल्ड कार्ड एंट्री करने वाले दिग्विजय राठी और कशिश कपूर को सलमान खान ने इंट्रोड्यूज करवाया। दोनों जैसे ही शो में आए तो दोनों के बीच ऐसी बहस छिड़ी की बिग बॉस का सेट जंग का मैदान बन गया। आलम ये था कि सलमान खान भी उनके आगे बोल नहीं पाए और मौन ही रह गए।
यह भी पढ़ें: KBC 16 कंटेस्टेंट हारी 6 लाख 40 हजार, कालिदास से जुड़े इस सवाल का जवाब जानते हैं आप?
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
6 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
8 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
9 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
10 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
10 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
11 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
11 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
12 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
14 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines