KBC 16 कंटेस्टेंट हारी 6 लाख 40 हजार, कालिदास से जुड़े इस सवाल का जवाब जानते हैं आप?

KBC 16: अमिताभ बच्चन के ज्ञानवर्धक शो कौन बनेगा करोड़पति 16 में बीते दिन कंटेस्टेंट अनुश्री 6 लाख 40 हजार रुपये हार गईं, आप उस सवाल का जवाब जानते हैं तो बताइंए।

KBC 16
विज्ञापन

KBC 16: शानदार, दमदार और ज्ञानदार ‘कौन बनेगा करोड़पति 16’ (Kaun Banega Crorepati 16) बच्चे से लेकर बड़ों तक को पसंद आता है। इस शो में आने के लिए ग्लैमर की नहीं बल्कि नॉलेज की जरूरत होती है। ‘केबीसी का सीजन 16’ (KBC 16) चल रहा है जिसमें बीते दिन अनुश्री नाम की कंटेस्टेंट हॉट सीट पर बैठीं उन्होंने अपने ज्ञान का शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 लाख 40 हजार रुपये जीते, लेकिन इतनी ही राशि वो हार भी गईं। जी हां, अनुश्री 12वें सवाल का जवाब नहीं दे पाईं जो 12 लाख 80 हजार का था। चलिए हम आपके सामने उस सवाल को रखते हैं और आप हमें फेसबुक पेज पर कमेंट कर जवाब दें। हालांकि हम आपको उसका उत्तर भी बताएंगे, तो जिन्हें सही जवाब नहीं पता वो भी टेंशन न लें।

क्या था 12 लाख 80 हजार का सवाल

दरअसल अनुश्री ने अपने ज्ञान का अच्छा प्रदर्शन किया। उन्होंने अच्छी खासी राशि भी जीती लेकिन 12वें सवाल पर उनकी गाड़ी अटक गई। जी हां, जिस प्रश्न का वो जवाब नहीं दे पाईं वो नीचे हम आपके लिए दे रहे हैं:

विज्ञापन

प्रश्न: संस्कृत नाटक ‘मृच्छकटिक’ किस नगर में आधारित है?

विज्ञापन

ऑप्शन:

A. काशी
B. उज्जयिनी
C. मथुरा
D. तक्षशिला

विज्ञापन

KBC 16

सही उत्तर: इसका सही उत्तर हालांकि अनुश्री को पता नहीं था बल्कि उन्होंने अनुमान तो लगाया लेकिन वो सही नहीं रहा। हां उन्होंने एक सही डिसीजन लिया और गेम से क्वीट कर लिया। अब आप जान लो कि इस प्रश्न का सही उत्तर क्या था? दरअसल इसका सही जवाब है उज्जयिनी। अनुश्री से जब एक उत्तर को गेस करने के लिए कहा तो उन्होंने काशी का नाम लिया लेकिन वो गलत था। ऐसे में वो 6 लाख 40 हजार रुपये हार गईं।

विज्ञापन

जीती हुई राशि पिता को की समर्पित

अमिताभ बच्चन ने जब अनुश्री से पूछा कि वो जीती हुई राशि किसे देंगी या उसका क्या करेंगी? इसके जवाब में वो बोलीं कि वो यहां से जितनी भी राशि जीतेगी वो अपने पिता को देंगी। उनके पिता ने साल 2013 में कैंसर से जंग लड़ी और उसे मात दे दी। अनुश्री ने बताया कि उन्होंने बहुत बुरा समय भी देखा है, अब वो चाहती हैं कि आने वाले भविष्य को सिक्योर कर सकें। उन्होंने बताया कि वो जब उनके पिता के कैंसर के बारे में पता चला तो उन्होंने और उनके भाई ने ये ठान लिया कि वो इस बात पर रोएंगे नहीं।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ