Bigg Boss 18 Salman Bashed 5 Contestants: ‘बिग बॉस 18’ में इन दिनों काफी ड्रामा देखने को मिल रहा है। सभी कंटेस्टेंट्स की गेम भी अब खुलकर सामने आ गई है। फैंस को हर में होने वाले लड़ाई-झगड़े देखने में काफी मजा आ रहा है। इसी बीच अब ‘वीकेंड का वार’ पर सलमान खान 5 कंटेस्टेंट्स पर निशाना साधते हुए नजर आए हैं। हर बार की ही तरह सलमान ने इस बार भी कंटेस्टेंट्स की गेम को लेकर उन्हें आड़े हाथों लिया है। चलिए आपको बताते हैं आखिर किन-किन कंटेस्टेंट्स को सलमान ने टारगेट पर लिया है।
रजत दलाल
सलमान ने सबसे पहले रजत दलाल की क्लास लगाई। उन्होंने रजत से कहा कि अगर तुम्हें किसी को धमकी या चेतावनी देनी है तो अपने नाम से दो ना। दूसरों के नाम से क्यों दे रहे हो। ऐसा क्यों बोलते हो कि तुम यहां हो और मैं वहां हूं। इसके अलावा सलमान ने रजत को उनके केस के बारे में बात करने को लेकर भी खरी-खोटी सुनाई। सलमान ने कहा कि वो घर के बाहर की बात है उसे घर में बार-बार मत उठाओ।
विवियन डीसेना
सलमान वीकेंड का वार में विवियन डीसेना की भी क्लास लगाते हुए नजर आए। उन्होंने शिल्पा शिरोडकर को कहा कि जब रजत दलाल आपके ऊपर चढ़ रहा था तो आपके विवियन उस वक्त कहां पर थे। वो क्यों नहीं आपके सपोर्ट में आए।
करणवीर मेहरा
करणवीर मेहरा पर भी सलमान बरस पड़े। उन्होंने शिल्पा से कहा कि आपके लिए कौन ज्यादा जरूरी है, करण या फिर विवियन। इस सवाल का जवाब देते हुए शिल्पा ने कहा कि मेरे लिए दोनों एक समान ही हैं सलमान। इसके बाद शिल्पा को सलमान कहते हैं कि तुम्हें इन दोनों में से किसी की भी जरूरत नहीं है। तुम अकेले चलो। इसके साथ ही करणवीर को भी सलमान ने आड़े हाथों लिया।
दिग्विजय राठी
दिग्विजय राठी पर सलमान का गुस्सा साफ-साफ नजर आया। सलमान ने कहा कि दिग्विजय आप कोई भी चैप्टर क्लोज नहीं करते हो। आप बाहर भी ऐसे ही एक चैप्टर ओपन करके आए हुए हो। आपकी बाहर गर्लफ्रेंड है जिसपर दिग्विजय कहते हैं कि उनकी कोई गर्लफ्रेंड नहीं है।
अविनाश मिश्रा
सलमान ने अविनाश की गेम पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि अविनाश आप पहले तो एकदम अकेले चल रहे थे लेकिन अब आपको एकदम से विवियन की फ्रिक्र होने लगी है। आपको लगता है कि ईशा को मनाना मुश्किल हो जाएगा। सलमान की इस बात को सुनने के बाद अविनाश की बोलती बंद हो गई। वो उन्हें कुछ बोल नहीं पाए।
यह भी पढ़ें: ‘आराध्या मेरी बेटी है इसलिए…’ Aishwarya से डिवोर्स रूमर्स के बीच पिता के सामने भावुक हुए Abhishek Bachchan
संबंधित खबरें
'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
15 mins agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
54 mins ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
1 hr ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
2 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
21 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
21 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
22 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
23 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
1 day agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines