'आराध्या मेरी बेटी है इसलिए...' Aishwarya से डिवोर्स रूमर्स के बीच पिता के सामने भावुक हुए Abhishek Bachchan

Abhishek Bachchan On Daughter Aaradhya Bachchan: हाल ही में कौन बनेगा करोड़पति के मंच पर पहुंचे अभिषेक बच्चन अपने पिता अमिताभ के सामने बेटी को लेकर भावुक हो गए।

Abhishek Bachchan

Abhishek Bachchan

विज्ञापन

Abhishek Bachchan On Daughter Aaradhya Bachchan: अभिषेक बच्चन बॉलीवुड के उन कलाकारों में से हैं जो हमेशा अपनी फिल्मों और पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं। हाल ही में एक्टर शूजीत सरकार की फिल्म ‘आई वांट टू टॉक’ के प्रमोशन में बिजी हैं और इसी कड़ी में वो शो ‘केबीसी 16’ के मंच पर पहुंचे। फिल्म के प्रमोशन के सिलसिले में अभिषेक अपने पिता अमिताभ बच्चन के शो में काफी बातें शेयर करते नजर आए। इस दौरान पिता-पुत्र की जोड़ी ने जमकर मस्ती की और फिल्म को लेकर काफी बातें की गईं, लेकिन इस दौरान अभिषेक अपनी बेटी आराध्या पर बात करते हुए भी काफी इमोशनल हो गए।

अभिषेक ने अपनी फिल्म पर क्या कहा?

अभिषेक ने बताया कि उनकी फिल्म ‘आई वांट टू टॉक’ एक सिंगल पिता की इमोशनल जर्नी पर बेस्ड है। फिल्म में उनका किरदार अर्जुन सेन है, जो अपनी बेटी के साथ रिश्ते में आई दूरी का सामना करता है। अभिषेक ने कहा कि अर्जुन का किरदार अपनी बेटी के लिए पूरी तरह से समर्पित है और उस वादे से जुड़ा है जिसमें वो अपनी बेटी को ये भरोसा दिलाता है कि वो हमेशा उसके साथ रहेगा।

विज्ञापन

आराध्या पर क्या बोले अभिषेक?

फिल्म के प्रमोशन के दौरान अभिषेक ने अपनी बेटी आराध्या के बारे में भी दिल छूने वाली बातें की। उन्होंने कहा, ‘आराध्या मेरी बेटी है और शूजीत दा के पास भी दो बेटियां हैं। हम सभी ‘गर्ल डैड’ हैं। हम इस इमोशन को अच्छे से समझते हैं।’ इसके साथ ही अभिषेक ने कहा कि जिस तरह से फिल्म में उनका किरदार अपनी बेटी से कुछ वादे करता है ठीक उसी तरह वो भी आराध्या की शादी में डांस करना चाहते हैं। अभिषेक का ये बयान तब आया जब ऐश्वर्या और अभिषेक के तलाक की अफवाहें खूब जोरों पर हैं। हालांकि इन अफवाहों को लेकर अब तक अभिषेक या एक्ट्रेस ने कोई रिएक्शन नहीं दिया है।

अमिताभ बच्चन ने अफवाहों पर लगाया विराम!

इस बीच 21 नवंबर को अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग पर इन अफवाहों का जिक्र करते हुए कहा कि जब तक कोई चीज सच न हो तब तक उसे झूठ ही माना जाना चाहिए। अमिताभ का ये बयान इस समय खासा सुर्खियों में है क्योंकि ये एक तरह से अफवाहों पर विराम लगाने वाला रहा।

विज्ञापन

फिल्म ‘आई वांट टू टॉक’ पर रिएक्शन्स

अभिषेक बच्चन की फिल्म ‘आई वांट टू टॉक’ 22 नवंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म में अभिषेक के अलावा अहिल्या बामरू, बनिता संधू, जॉनी लीवर, पर्ल डे और पियरले माने जैसे कलाकार भी नजर आ रहे हैं। हालांकि फिल्म को लेकर दर्शकों की प्रतिक्रिया मिली-जुली रही है। कई लोगों का कहना है कि फिल्म का विषय दिलचस्प है, लेकिन कुछ जगहों पर ये थोडी धीमी लग सकती है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Abhishek Bachchan (@bachchan)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ