Bigg Boss 18: ‘बिग बॉस 18‘ में इस हफ्ते नॉमिनेशन जितने हटके और शॉकिंग थे, एलिमिनेशन भी उतने ही धमाकेदार होने वाले हैं। सबसे पहले तो ये जान लेते हैं कि किस-किस कंटेस्टेंट को इस हफ्ते शो से आउट होने के लिए नॉमिनेट किया गया है। इस बार 6 लोग नॉमिनेट हुए हैं। इनमें पहला नाम विवियन डीसेना (Vivian Dsena) का है, जो बाकी घरवालों के साथ अब अपने दोस्तों को भी चुभने लगे हैं। दूसरा नाम घर के मोस्ट पॉपुलर कंटेस्टेंट करण वीर मेहरा (Karan Veer Mehra) का है। इनके अलावा दिग्विजय राठी (Digvijay Rathee), चाहत पांडे (Chahat Pandey), तेजिंदर बग्गा (Tajinder Bagga) और एडिन रोज (Edin Rose) भी नॉमिनेटेड हैं।
वोटिंग में कौन निकला सबसे आगे?
अब एलिमिनेशन को लेकर एक बड़ा ही शॉकिंग खुलासा हुआ है। इस सीजन में गेम को और भी इंटरस्टिंग बनाने के लिए मेकर्स डबल एविक्शन करवा सकते हैं। अब जो खबरें सामने आ रही हैं उसके मुताबिक, शो में इस हफ्ते डबल एविक्शन के चांस काफी ज्यादा हैं। अगर ऐसा होता है तो कौन- से दो कंटेस्टेंट शो से एलिमिनेट हो सकते हैं वो भी रिवील हो गया है। दरअसल, अब ओपनिंग वोटिंग ट्रेंड सामने आया है। इससे किसे कम वोट्स मिल रहे हैं और कौन सेफ है वो पता चल गया है।
करण को हुआ दिग्विजय से खतरा?
इस वोटिंग ट्रेंड के हिसाब से 2 लोगों को बेहद कम वोट्स पड़ रहे हैं और वो इस हफ्ते बॉटम 2 में हैं। तो चलिए जानते हैं क्या कहते हैं वोटिंग ट्रेंड्स? रिपोर्ट्स के मुताबिक, सबसे ज्यादा वोट्स विवियन डीसेना को आ रहे हैं। ऐसे में वो पूरी तरह से सुरक्षित हैं। विवियन के बाद दूसरे नंबर पर जो नाम है वो बेहद शॉकिंग है। आपको लग रहा होगा कि ये नाम करण वीर मेहरा का है, लेकिन वो तो तीसरे नंबर पर हैं। करण को वोटिंग में दिग्विजय राठी ने पछाड़ दिया है और दूसरी पोजीशन हासिल कर ली है। इसके बाद चाहत पांडे का नाम आ रहा है।
यह भी पढ़ें: Karan Veer Mehra और Chum Darang का ‘बत्तीबंद’ रोमांस, वायरल क्लिप ने खोली पोल
कौन हैं ‘बिग बॉस 18’ के बॉटम 2?
वहीं, बॉटम 2 में तेजिंदर बग्गा और एडिन रोज हैं। अगर एक ही शख्स घर से बाहर जाता है तो वो एडिन रोज होंगी क्योंकि उन्हें सबसे कम वोट्स आ रहे हैं। लेकिन अगर बात डबल एविक्शन पर अटकती है तो बग्गा जी का सफर भी शो में यहीं खत्म हो सकता है। खैर अभी तो वोटिंग शुरू ही हुई है और अगर कुछ बड़ा होता है, तो इन वोटिंग में बड़ा फेरबदल भी देखने को मिल सकते हैं। फिलहाल तो तेजिंदर बग्गा और एडिन रोज ही खतरे में दिख रहे हैं।
संबंधित खबरें
400 करोड़ के क्लब में शामिल हुई 'दृश्यम 3', 9वें दिन भी की ताबड़तोड़ कमाई
20 mins agoइन 3 किस्सों में छिपा है अमिताभ बच्चन से 'बिग बी' बनने का राज
9 hrs agoसलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
14 hrs agoमदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, सामने आई दुल्हन की तस्वीर
15 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर बदलेगी नानी की ‘द पैराडाइज’ की कहानी?
16 hrs agoअमिताभ बच्चन को कोर्ट ने क्यों किया तलब? 2022 के केस से जुड़ा है मामला
17 hrs agoकरीना की F1 स्टार लैंडो नॉरिस से मजेदार बातचीत वायरल, पति का किया जिक्र
17 hrs agoग्रैमी अवॉर्ड्स में बजेगा ‘धुरंधर 2’ का डंका? 9 कैटेगरी में सबमिट हुए गाने
18 hrs ago400 करोड़ पार हुई अजय देवगन की 'दृश्यम 3', जानें 'हनुमान अंश' की कमाई
19 hrs agoरातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines