Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 के घर में इस समय फैमिली वीक चल रहा है। सभी कंटेस्टेंट्स के घर से कोई ना कोई सदस्य बिग बॉस के घर में आ रहा है और कंटेस्टेंट्स के साथ कुछ समय बिताकर जा रहे हैं। विवियन डीसेना की पत्नी नूरन आईं, वहीं करणवीर मेहरा की बहन, शिल्पा शिरोडकर की बेटी और ईशा सिंह की मां रेखा जी ने भी बिग बॉस के घर में कदम रखा। इसी के साथ कुछ नकली रिश्तों का पर्दाफाश भी हो गया है। चलिए आपको बताते हैं आखिर विवियन डीसेना की पत्नी ने अविनाश की फेक दोस्ती को कैसे एक्सपोज कर दिया है।
विवियन की पत्नी ने किया एक्सपोज
सबसे पहले विवियन डीसेना की पत्नी नूरन अली ने अविनाश मिश्रा की नकली दोस्ती को एक्सपोज किया है। जी हां अविनाश मिश्रा ने हाल ही में विवियन डीसेना को घर से बेघर करने के लिए नॉमिनेट किया था, बस उनके इसी गेम प्लान को अब विवियन की पत्नी ने सभी घरवालों के सामने एक्सपोज कर दिया है। विवियन की पत्नी ने कहा कि अविनाश चाहे कुछ भी हो जाए, आप अपने दोस्तों घर से बेघर करने के लिए नॉमिनेट नहीं करते हैं लेकिन आपने विवियन को किया।
विवियन की पत्नी ने आगे कहा कि ऐसा लगा जैसे आप विवियन को घर से बाहर निकालकर करणवीर मेहरा के साथ हाथ मिलाना चाहते थे। करणवीर मेहरा भी इस दौरान अपना सिर हिलाते हुए नजर आए। नूरन अली ने अविनाश को आगे एक्सपोज करते हुए कहा कि आप विवियन को गेम से निकालकर फिनाले वीक में जाना चाहते थे और आपकी हरकतों से ऐसा नजर भी आ गया।
ईशा की मां ने गिनाईं खामियां
ईशा की मां रेखा जी ने जब बिग बॉस के घर में कदम रखा तो ईशा काफी इमोशनल नजर आईं। वहीं उन्होंने ईशा की दोस्ती को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए। रेखा जी ने ईशा के उस फैसले पर सवाल उठाया जब उसने कशिश के कहने पर अपने दोस्त अविनाश से ही उल्टे सवाल पूछ डाले थे। ईशा की मां को ये बिल्कुल भी पसंद नहीं आया। ईशा से उन्होंने कई सवाल किए और साथ ही कहीं ना कहीं उनके गेम पर भी सवाल उठा दिए।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 के नए वोटिंग ट्रेंड में बड़ा उलटफेर, डबल इविक्शन में भी बच जाएंगी Eisha
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
15 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
18 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
19 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
20 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
21 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
21 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
22 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
22 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines