Vivian Dsena पहली बार खुलकर रोए, 80 दिन में वो मौके, जब धोखेबाजी पर भी टपके नहीं आंसू

Vivian Dsena Got Emotional: बिग बॉस 18 में इस हफ्ते फैमिली वीक चल रहा है जिसमें विवियन डीसेना की पत्नी नूरन अली भी आने वाली हैं। उन्हें देख कलर्स का लाडला इमोशनल हो गया और आंसू नहीं रोक पाया…

Vivian Dsena Got Emotional

Vivian Dsena Got Emotional

Vivian Dsena Got Emotional: बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) में विवियन डीसेना (Vivian Dsena) एक ऐसा नाम है जो हमेशा मजबूत कंटेस्टेंट के रूप में सामने आया है। उन्होंने किसी भी मौके पर अपने आपको कमजोर नहीं पड़ने दिया है। फिर चाहे दोस्तों से धोखेबाजी करने की बात हो या फिर टाइम गॉड बन घरवालों को परेशान करना। लेकिन अब वो घड़ी आ गई जब विवियन ने आंसू निकल पड़े। ये सब बिग बॉस के फैमिली वीक में हुआ जिसमें विवियन की वाइफ आई हैं। आइए आप भी अपनी आंखों से पूरा सीन देख लीजिए…

विज्ञापन

नूरन अली आईं विवियन से मिलने

बिग बॉस 18 के घर में न्यू ईयर के मौके पर फैमिली वीक सेलिब्रेशन किया जा रहा है। इस मौके पर सभी घरवालों से मिलने के लिए उनके परिवार वाले आए हैं। विवियन डीसेना से मिलने के लिए उनकी पत्नी नूरन अली आई हैं। हालांकि हमें पहले से ही इस बात की उम्मीद थी कि वही शो में आने वाली है। पत्नी को सामने देख विवियन खुद को रोक नहीं पाए और इमोशनल हो गए।

विज्ञापन

विज्ञापन

पत्नी को देख कमजोर पड़े विवियन

विवियन डीसेना ने घर में अपने अलग ही समीकरण बनाए हुए हैं। वो घर में किसी भी मुद्दे में बोलते हैं, हालांकि बीते कुछ समय से उन्होंने ये सब थोड़ा कम कर दिया है। घर में हर कोई कमजोर पड़ा लेकिन एक अकेले विवियन ही थे जिन्हें किसी भी बात का कोई फर्क नहीं पड़ता था। मगर बीवी को सामने देख वो भी कमजोर पड़ गए। दरअसल नूरन ने विवियन को गले लगाया और उन्हें किस भी किया, ऐसे में विवियन ने बिग बॉस के रिक्वेस्ट की कि आपकी बहू आई है अब तो रिलीज कर दो।

रिलीज होते ही बीवी को लगाया गले

विवियन डीसेना को जैसे ही बिग बॉस ने रिलीज कहा तो वो फटाक से उठे और अपनी बीवी को गले लगा रोने लगे। हालांकि 80 दिनों में ऐसा अब तक नहीं हुआ, चाहे वो दोस्त करणवीर मेहरा को धोखा देना हो, या फिर शिल्पा के साथ रिश्ता बदलना। किसी भी मौके पर वो इमोशनल नहीं हुए। और तो और घर से किसी के इविक्ट होने पर भी उनके आंसू नहीं निकले। मगर बीवी को देख वो आंसूओं को रोक नहीं पाए और शो में पहली बार खुलकर रोते हुए नजर आए।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ