Sangeeta Bijlani ने बिना नाम लिए Salman को किया एक्सपोज, छोटे कपड़ों पर बड़ा खुलासा

Sangeeta Bijlani Talk About Salman Khan: हाल ही में फेमस एक्ट्रेस संगीता बिजलानी ने सलमान खान को लेकर कुछ ऐसे खुलासे किए हैं जिन्हें जान आप भी हैरान रह जाएंगे। उन्होंने सलमान को एक्सपोज किया और कई खुलासे किए।

Sangeeta Bijlani Talk About Salman Khan

Sangeeta Bijlani Talk About Salman Khan

Sangeeta Bijlani Talk About Salman Khan: सलमान खान (Salman Khan) के फैंस का एक सवाल हमेशा रहता है कि वो शादी कब करेंगे। लेकिन क्या आपको पता है कि उनकी शादी होते-होते रह गई। जी हां, जिस लड़की के साथ वो सात फेरे लेने वाले थे और शादी के कार्ड बंट गए थे उक लड़की का नाम है संगीता बिजलानी (Sangeeta Bijlani)। हाल ही में इंडियन आइडल के सेट पर एक्ट्रेस ने सलमान खान को लेकर कुछ शॉकिंग खुलासे किए हैं। हालांकि उन्होंने सलमान का नाम नहीं लिया लेकिन इशारों-इशारों में उन्होंने अपने मन की बात कह दी। उन्होंने बताया कि वो उन्हें कंट्रोल करते थे। आइए जानते हैं पूरी बात…

वो मुझे कंट्रोल करते थे

संगीता बिजलानी इंडियन आइडल के लेटेस्ट प्रोमो में दिखाई दी। उन्होंने इस शो में आने के बाद काफी मस्ती की और फिर अपनी लाइफ से जुड़े कुछ ऐसे खुलासे किए। संगीता से कंटेस्टेंट ने पूछा कि आपका जो करियर है उनमें से आप क्या चेंज करना चाहेंगी। इस पर संगीता कहती हैं कि जो थे न हमारे एक्स थे न वो हमें बहुत ही कंट्रोल में रखते थे और बोलते थे कि ये मत पहने, ऐसे कपड़े मत पहनो छोटे कपड़े मत पहनों।

नहीं लिया सलमान का नाम

सलमान खान का नाम लिए बिना ही संगीता ने सब कुछ कह डाला। हालांकि जैसे ही उन्होंने कहा कि वो थे न हमारे एक्स, इस पर सभी ने चौंकते हुए पूछा कि कौन थे वो। संगीता ने कहा कि नाम नहीं लुंगी लेकिन वो बहुत ही स्ट्रिक्ट थे। मैं छोटे कपड़े नहीं पहन सकती थी। मुझे अपने मर्जी के कपड़े पहनने की अनुमति नहीं थी। मैं उस समय बहुत ही शर्मीली थी।

अब पूरी तरह बदल गई हूं मैं

संगीता बिजलानी ने कहा कि हालांकि मैं पहले बहुत ही अलग थी, लेकिन अब बदल गई हूं। अब मैं पूरी की पूरी गुंडी हूं। मैं हमेशा से बहुत रिजर्व थी, लेकिन अब मैंने अपने आपको बदल लिया है। मैं अब वही हूं जो मैं असल में हूं। उन्होंने शो में बता दिया था कि उनका और सलमान का एक रिश्ता था जो बाद में टूट गया।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ