Good News! बिना शोर मचाए शादी करने जा रहीं Surbhi Jyoti, इस जगह बॉयफ्रेंड संग लेंगी सात फेरे

Surbhi Jyoti Secretely Marrying Boyfriend Sumit Suri: टीवी की नागिन अब अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड से शादी करने जा रही हैं। रिपोर्ट के मुताबिक पिछली बार शादी के अनाउंसमेंट के बाद हुए हंगामे के बाद एक्ट्रेस ने गुप-चुप शादी करने का फैसला किया है।

Surbhi Jyoti Secretely Marrying Boyfriend Sumit Suri

Surbhi Jyoti Secretely Marrying Boyfriend Sumit Suri

Surbhi Jyoti Secretely Marrying Boyfriend Sumit Suri: टीवी एक्ट्रेस सुरभि ज्योती को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल नागिन एक्ट्रेस अब अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड सुमित सूरी से शादी करने जा रही हैं। रिपोर्ट के मुताबिक पिछली बार शादी के अनाउंसमेंट के बाद हुए हंगामे के बाद एक्ट्रेस ने गुप-चुप शादी करने का फैसला किया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

सुरभि ज्योति बॉयफ्रेंड संग लेंगी सात फेरे

‘द इंडियन सारकाज्म’ की रिपोर्ट के मुताबिक टीवी एक्ट्रेस सुरभि ज्योति अपने बॉयफ्रेंड सुमित सूरी के साथ शादी करने जा रही हैं। सुरभि ज्योति जिम कॉर्बेट में सुमित के साथ सात फेरे लेंगी। गुप-चुप तरीके से एक्ट्रेस शादी करने वाली हैं क्योंकि पिछली बार भी उनकी शादी करने की खबर हर जगह फैल गई थी लेकिन बाद में शादी के पोस्टपोन होने की खबर आई थी। खबरों की मानें तो इस बार सुरभि ने बिना कोई शोर मचाए शादी करने का फैसला लिया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Surbhi Jyoti (@surbhijyoti)

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर सुरभि की ह्यूज फैन फॉलोइंग

आपको बता दें सुरभि ज्योति टीवी की जानी-मानी अभिनेत्री हैं। सोशल मीडिया पर उन्हें लोगों का खूब प्यार मिलता है, ऐसे में उनकी शादी की खबर सुनने के बाद उनके फैंस काफी खुश हैं। इंस्टाग्राम पर भी सुरभि की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। सुरभि अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। कुछ महीने पहले मार्च में सुरभि के शादी करने की डेट सामने आई थी लेकिन फिर बाद में किसी वजह से उनकी शादी को पोस्टपोन करना पड़ा था।

इस दिन शादी करेंगी सुरभि ज्योति 

‘हिंदुस्तान टाइम्स’ की रिपोर्ट के मुताबिक सुरभि इसी महीने 27 अक्टूबर को जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क के लग्जरी रिजॉर्ट में सात फेरे लेने जा रही हैं। सुरभि ज्योति चाहती हैं कि इस बार उनकी शादी में कोई रुकावट ना आए इसलिए उन्होंने किसी को भी कानों-कान शादी की खबर ना लगने देने का मन बनाया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ