---विज्ञापन---

Bigg Boss 18: Vivian Dsena के ट्रॉफी जीतने में रोड़ा बने ये 5 कंटेस्टेंट्स, इन दुश्मनों के टारगेट पर ‘लाडला’!

Vivian Dsena 5 Enemies in Bigg Boss 18: 'बिग बॉस 18' में शो के लाडले कहे जाने वाले विवियन डीसेना के वो 5 दुश्मन जो उनकी गेम के पूरे खिलाफ हैं।

Vivian Dsena 5 Enemies in Bigg Boss 18: ‘बिग बॉस 18’ में जैसे-जैसे फिनाले नजदीक आता जा रहा है, वैसे-वैसे शो में और भी ज्यादा मजा आता जा रहा है। शो में सभी कंटेस्टेंट्स की गेम अब खुल गई है। शो में पहले दिन से लाडले कहे जाने वाले विवियन डीसेना की गेम भी अब फीडबैक के बाद काफी सुधर गई है। विवियन शुरुआत में तो काफी अच्छा खेल रहे थे लेकिन फिर वो कहीं गुम हो गए और अब जब उनकी पत्नी नूरन अली की तरफ से उन्हें कुछ बातें कही गई हैं तो वो एक बार फिर फॉर्म में आ गए हैं। चलिए आपको बताते हैं विवियन के वो 5 दुश्मन जिन्होंने उनकी नाम में दम किया हुआ है।

चाहत पांडे

सबसे पहले विवियन की दुश्मन नंबर 1 हैं चाहत पांडे। पहले दिन से ही चाहत और विवियन के बीच छत्तीस का आंकड़ा है। चाहत के साथ विवियन की नौक-झोंक को फैंस भी काफी पसंद करते हैं लेकिन दोनों के बीच की दुश्मनी जगजाहिर है।

---विज्ञापन---

करणवीर मेहरा

करणवीर मेहरा के साथ विवियन की शुरुआत में अच्छी बॉन्डिंग थी लेकिन फिर जैसे-जैसे गेम आगे बढ़ती गई, शिल्पा शिरोडकर के एंगल के चलते विवियन और करणवीर के बीच भी दूरियां आती चली गईं। अब तो विवियन ने सीधे-सीधे करणवीर पर वार करना भी शुरू कर दिया।

---विज्ञापन---

श्रुतिका अर्जुन

श्रुतिका अर्जुन के साथ भी विवियन की बिल्कुल नहीं बनती है। विवियन और श्रुतिका भी एक दूसरे के खिलाफ ही रहते हैं। श्रुतिका के टाइम गॉड बनते ही विवियन के नॉमिनेट होने के चांस भी बढ़ गए हैं।

चुम दरांग

करणवीर और श्रुतिका की ही तरह विवियन की चुम दरांग के साथ भी छत्तीस का आंकड़ा हो गया है। पहले चुम और विवियन के बीच काफी अच्छी बातचीत हो जाती थी लेकिन जब से विवियन करणवीर के खिलाफ हुए हैं तब से चुम दरांग भी उनके खिलाफ हो गई हैं।

---विज्ञापन---

दिग्विजय राठी

दिग्विजय राठी के साथ भी विवियन डीसेना की बिल्कुल भी बनती नहीं है। दिग्विजय ने आते ही अविनाश और विवियन की टीम पर निशाना साध दिया था, जिसकी वजह से दिग्विजय और विवियन के बीच कभी दोस्ती नहीं हो पाई। फिर दिग्विजय का करणवीर के साथ रहना भी दोनों की दुश्मनी का कारण है।

यह भी पढ़ें: Shrutika के टाइम गॉड बनते ही इन 5 कंटेस्टेंट्स की लगी वाट, बेघर होने का मंडराया खतरा!

First published on: Dec 18, 2024 02:45 PM

End of Article

About the Author

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola