Shrutika के टाइम गॉड बनते ही इन 5 कंटेस्टेंट्स की लगी वाट, बेघर होने का मंडराया खतरा!

Shrutika Arjun Becomes New Time God in Bigg Boss 18: ‘बिग बॉस 18’ में श्रुतिका अर्जुन नई टाइम गॉड बन गई हैं। ऐसे में 5 कंटेस्टेंट्स की जमकर वाट लगने वाली है। आखिर कौन हैं ये कंटेस्टेंट्स, चलिए आपको बताते हैं।

Shrutika Arjun Becomes New Time God in Bigg Boss 18

Shrutika Arjun Becomes New Time God in Bigg Boss 18

Shrutika Arjun Becomes New Time God in Bigg Boss 18: ‘बिग बॉस 18’ में टाइम गॉड टास्क को जीतने के बाद श्रुतिका अर्जुन नई टाइम गॉड बन गई हैं, जिसके बाद अब उनके दुश्मनों को घबराने की जरूरत है। जी हां अब कुछ ऐसे कंटेस्टेंट्स हैं जिन्हें श्रुतिका के टाइम गॉड बनते ही बुरे नतीजे भुगतने पड़ेंगे। चलिए आपको बताते हैं, आखिर वो कौन-कौन से कंटेस्टेंट्स हैं जिनकी अब वाट लगने वाली है।

विज्ञापन

1. कशिश कपूर

सबसे पहले ‘बिग बॉस 18’ के घर में श्रुतिका के टाइम गॉड बनने से कशिश कपूर को तकलीफ होने वाली है। कशिश और श्रुतिका की आपस में बिल्कुल भी नहीं बनती है। दोनों एक दूसरे को देखना पसंद नहीं करती हैं। श्रुतिका के टाइम गॉड बनते ही सबसे पहले नॉमिनेशन का खतरा कशिश कपूर पर मंडराने लगा है। कशिश पिछले काफी वक्त से नॉमिनेट नहीं हो रही हैं, ऐसे में हो सकता है कि अगर वो अब नॉमिनेट हो जाएं तो उन्हें बेघर होना पड़े।

विज्ञापन

2. एडिन रोज

कशिश की फ्रेंड एडिन रोज को भी श्रुतिका के टाइम गॉड बनने का बड़ा नुकसान होने वाला है। एडिन की श्रुतिका के साथ कोई खास दोस्ती भी नहीं है, उल्टा उनकी कशिश के साथ काफी गहरी दोस्ती है। ऐसे में श्रुतिका के टाइम गॉड बनते ही एडिन का सिर दर्द होना भी लाजमी था।

विज्ञापन

3. विवियन डीसेना

विवियन डीसेना और श्रुतिका के बीच पहले दिन से ही कुछ खास दोस्ती नहीं है। बल्कि दोनों के बीच काफी चीजों को लेकर काफी बहस बाजी हुई है। विवियन चाहते भी नहीं थे कि श्रुतिका बिल्कुल भी टाइम गॉड बने। विवियन और श्रुतिका की घर में चाहत-विवियन के बाद सबसे कम बात होती है।

4. अविनाश मिश्रा

अविनाश के साथ भी श्रुतिका की कोई खास दोस्ती नहीं है, बल्कि इससे उल्टा अगर ऐसा कहा जाए कि श्रुतिका और अविनाश के बीच दुश्मनी ही है तो कुछ गलत नहीं होगा। अविनाश के सिर के ऊपर भी अब नॉमिनेशन की तलवार लटकने वाली है।

विज्ञापन

5. यामिनी मल्होत्रा

विवियन डीसेना के ग्रुप के ज्यादा करीब होने के चलते यामिनी और श्रुतिका के बीच भी कुछ अच्छी बॉन्डिंग नहीं है। इन दोनों के बीच भी ज्यादा नहीं बनती है और अब यामिनी के सिर पर भी बेघर होने का खतरा मंडराने लगेगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ