Bigg Boss 18 Update: टीवी का मोस्ट अवेटेड रियलिटी शो ‘बिग बॉस 18‘ अगले महीने से शुरू हो सकता है। ऐसी चर्चा है कि ये शो 5 अक्टूबर से कलर्स टीवी पर दस्तक देगा। इस खबर के बाद से फैंस अपनी एक्साइटमेंट को कंट्रोल नहीं कर पा रहे हैं और शो शुरू होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बीच में खबर आई थी कि इस बार सलमान खान बिग बॉस को होस्ट नहीं करेंगे। इसके पीछे का कारण उनकी हेल्थ को बताया गया था। इस बीच दूसरे बॉलीवुड एक्टर के नाम सामने आने लगे थे लेकिन अब कंफर्म हो गया है कि सलमान नहीं तो फिर कौन? ‘बिग बॉस 18’ को सलमान खान होस्ट कर रहे हैं।
14 कंटेस्टेंट्स की लिस्ट आउट
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान खान ने ‘बिग बॉस 18’ के प्रोमो वीडियो के लिए शूटिंग शुरू कर दी है। ऐसी खबर है कि कुछ ही दिनों में शो का नया प्रोमो दर्शकों के सामने आ जाएगा। वहीं शो में कौन-कौन से कंटेस्टेंट्स शामिल होंगे इसकी एक लेटेस्ट रिपोर्ट सामने आ गई है। जाहिर है कि सलमान खान के शो को लेकर अब तक कई सेलेब्स के नाम सामने आए। कुछ के नाम महज अफवाह भी साबित हुए। खबर ये भी है कि मेकर्स लगातार सेलेब्स को शो का हिस्सा बनने के लिए अप्रोच कर रहे हैं। अब 14 कंटेस्टेंट्स की नई संभावित लिस्ट सामने आई है।
14 कंटेस्टेंट्स की संभावित लिस्ट
इंग्लिश वेबसाइट सियासत की लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, ‘बिग बॉस 18’ के कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में बॉलीवुड से लेकर टीवी और यूट्यूबर, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर तक के नाम शामिल हैं। यहां देखें शो में शामिल होने वाले सभी सेलेब्स के संभावित नाम…
यह भी पढ़ें: तलाक के बाद Hardik से मिलने से खुद को रोक न पाईं Natasa, बेटे के बहाने पूरी हुई दिल की इच्छा
यहां देखें सेलेब्स के नाम
‘बिग बॉस 18’ के लिए जिन कंटेस्टेंट्स के नाम सामने आ रहे हैं, उनमें धीरज धूपर, अनिता हसनंदानी, मीरा देओस्थले, शहीर शेख, रीम शेख, समीरा रेड्डी, फैसल शेख, सुधांशु पांडे, जान खान, सुनील कुमार, चाहत पांडे, अजंली आनंद, अलीशा पंवार और सुरभि ज्योति हैं। हालांकि इनमें से कितने नाम वाले सेलेब्स सलमान खान के शो का हिस्सा बनेंगे ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा। इसके अलावा प्रोमो आने के बाद ही पता चलेगा कि मेकर्स इस बार शो के लिए कौन सा कॉन्सेप्ट रखते हैं।
सलमान के साथ अब्दु भी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बार ‘बिग बॉस 18’ को सलमान खान के अलावा अब्दु रोजिक भी होस्ट करते हुए दिखाई देंगे। वो वीकेंड का वार में कुछ एपिसोड्स में भाईजान का साथ देते हुए दिखाई देंगे। इस बात की पुष्टि खुद अब्दु ने की थी।
संबंधित खबरें
इन 3 किस्सों में छिपा है अमिताभ बच्चन से 'बिग बी' बनने का राज
6 hrs agoसलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
11 hrs agoमदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, सामने आई दुल्हन की तस्वीर
12 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर बदलेगी नानी की ‘द पैराडाइज’ की कहानी?
13 hrs agoअमिताभ बच्चन को कोर्ट ने क्यों किया तलब? 2022 के केस से जुड़ा है मामला
14 hrs agoकरीना की F1 स्टार लैंडो नॉरिस से मजेदार बातचीत वायरल, पति का किया जिक्र
15 hrs agoग्रैमी अवॉर्ड्स में बजेगा ‘धुरंधर 2’ का डंका? 9 कैटेगरी में सबमिट हुए गाने
16 hrs ago400 करोड़ पार हुई अजय देवगन की 'दृश्यम 3', जानें 'हनुमान अंश' की कमाई
17 hrs agoरातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
1 day agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines