Bigg Boss 18 Update: सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस की दुनियाभर में फैन फॉलोइंग है। भले ही ये शो हॉलीवुड शो ‘बिग ब्रदर’ की कॉपी हो लेकिन पॉपुलैरिटी के मुकाबले में ये उससे भी पीछे नहीं। इस शो के अब तक 17 सीजन आ चुके हैं और अब फैंस बिग बॉस 18 पर नजरें गड़ाए बैठे हैं। वैसे तो इस शो को लेकर लगातार अपडेट्स सामने आ रहे हैं। नया अपडेट ये है कि इस बार बिग बॉस 18 में नए चेहरों के साथ कुछ पुराने खिलाड़ी भी हिस्सा लेंगे।
दरअसल, शो की थीम पास्ट, प्रेजेंट और फ्यूचर पर बेस्ड होगी। ऐसे में बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट्स भी शो में हिस्सा लेंगे और नए घरवालों की नाक में दम करेंगे। हालांकि मेकर्स की तरफ से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
7 एक्स कंटेस्टेंट्स लेंगे हिस्सा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीते दिनों खबर आई थी कि बिग बॉस 17 के विनर और कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी नए सीजन में हिस्सा लेंगे। इसके अलावा अब्दु रोजिक का नाम भी सामने आया। हालांकि कुछ वक्त पहले खबर आई थी कि अब्दु इस बार सलमान खान के साथ बिग बॉस 18 को होस्ट करते नजर आएंगे। यानी फैंस बड़े भाईजान और छोटे भाईजान को साथ देखेंगे। अब खबर है कि बिग बॉस 18 में एक या दो नहीं बल्कि 7 पुराने कंटेस्टेंट्स हिस्सा लेंगे।
बिग बॉस 18 के लेटेस्ट अपडेट की मानें तो इस बार शो में एक्स कंटेस्टेंट्स रह चुके 7 सेलेब्स मेहमान बनकर शो में आएंगे और पहले हफ्ते में घरवालों की मुश्किलों को बढ़ाते हुए दिखाई देंगे। उन्हें देखने के बाद फैंस भी अपनी पुरानी यादों को ताजा कर पाएंगे। ये 7 एक्स कंटेस्टेंट्स कौन होंगे उनके नाम भी सामने आ गए हैं।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 के लिए फाइनल हुआ ये टीवी एक्टर, फीस जान आप भी होंगे शॉक्ड!
किस-किस का नाम है शामिल?
बिग बॉस 18 में आने वाले एक्स कंटेस्टेंट्स में सबसे पहला नाम मुनव्वर फारूकी का है, जो बिग बॉस 17 के विनर थे। हाल ही में लॉफ्टर शेफ ऑफ इंडिया के मंच पर मुनव्वर ने बातों ही बातों में हिंट दिया था कि वो बिग बॉस 18 में नजर आएंगे। इसके बाद से उनका नाम कंफर्म माना जा रहा है।
मुनव्वर फारूकी के अलावा गौहर खान, अंकिता लोखंडे, मनीषा रानी, उर्फी जावेद, एल्विश यादव और अभिषेक कुमार के नाम भी शामिल हैं। बता दें कि अंकिता लोखंडे और अभिषेक कुमार बिग बॉस 17 का हिस्सा रह चुके हैं। जहां अभिषेक पहले रनरअप बने थे तो वहीं अंकिता दूसरी रनरअप रही थीं। इसके अलावा एल्विश यादव बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर रह चुके हैं। इसी सीजन में उनके साथ मनीषा रानी भी नजर आई थीं।
जल्द रिलीज होगा पहला प्रोमो
अगर ये सेलेब्स दोबारा बिग बॉस 18 में नजर आते हैं तो बेशक शो की टीआरपी पहले ही हफ्ते में आसमान छू लेगी। वहीं दर्शकों को एंटरटेनमेंट की फुल डोज मिलेगी। बता दें कि बिग बॉस 18 का प्रोमो जल्द ही रिलीज किया जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान खान ने पिछले हफ्ते ही प्रोमो शूट किया है। उम्मीद की जा रही है कि अगले हफ्ते तक मेकर्स प्रोमो जारी करते हुए शो के प्रीमियर की डेट अनाउंस कर देंगे।
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
19 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
21 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
22 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
23 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines