Karanveer Mehra In Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 इस वक्त दर्शकों का पसंदीदा रियलिटी शो बना हुआ है। घर में आए सेलेब्स के बीच काफी तू तू-मैं मैं देखने को मिल रही है, जिससे घर का माहौल भी काफी बिगड़ा हुआ है। अब वीकेंड का वार पर पता चलेगा कि सलमान खान लड़ाई के चलते किस कंटेस्टेंट को सपोर्ट करेंगे और किसकी क्लास लगाएंगे। खैर इसमें अभी वक्त है लेकिन इस बीच करणवीर मेहरा जरूर भाईजान से माफी मांगना चाहते हैं। इसके पीछे की वजह उन्होंने खुद एक इंटरव्यू में रिवील की थी।
बतौर कंटेस्टेंट नजर आ रहे करणवीर
जाहिर है कि एक्टर करणवीर मेहरा ने खतरों के खिलाड़ी 14 की ट्रॉफी अपने नाम की थी। अब वो बिग बॉस 18 की ट्रॉफी को जीतने के लिए सलमान खान के शो में आए हैं। हालांकि शो में हिस्सा लेने से पहले करणवीर ने एक इंटरव्यू दिया था जिसमें उन्होंने कहा था कि वो सलमान खान से माफी मांगना चाहते हैं।
किस बात की माफी मांगना चाहते हैं करणवीर
पिंकविला को दिए इंटरव्यू में जब करणवीर मेहरा से पूछा गया कि खतरों के खिलाड़ी 14 में आपने खुलासा किया था कि आप और करण वाही एक फैन की तरह सलमान खान के घर पहुंचे थे और हॉर्न बजाकर वहां से निकल आए थे, अब आप उन्हीं सुपरस्टार के साथ स्टेज शेयर करने जा रहे हैं, तो क्या उनके लिए यह सपना सच होने जैसा है?
इस पर उन्होंने कहा, ‘हां, यह सच है। मेरे लिए यह सपना सच होने जैसा है। मुझे इस बात का डर भी है क्योंकि हॉर्न बजाने वाली बात सामने आ गई। इसलिए मुझे सबसे पहले सलमान खान से माफी मांगनी होगी।
यह भी पढ़ें: वो खाना नहीं देगा तो मैं सोने नहीं दूंगी, चाहत पांडेय ने अविनाश संग किया जेल में खेल
सलमान खान मेरा सच्चा प्यार
करणवीर मेहरा ने आगे कहा था कि उन्हें सलमान खान उनका सच्चा प्यार है। एक्टर ने कहा था, ‘उनसे मुझे बेशुमार मोहब्बत है। पुरुषों में रोहित शेट्टी पर मेरा क्रश है और सलमान खान से सच्चा प्यार है।’ करणवीर ने आगे कहा, ‘मैं बिग बॉस 18 को लेकर काफी ज्यादा एक्साइटेड हूं। यह काफी बड़ा प्लेटफार्म है, जहां आपके आगे ज्यादा चैलेंज आएंगे।
खतरों के खिलाड़ी 14 पर बात करते हुए करण ने कहा था कि वो शो फिजिकल स्ट्रेंथ का था, जबकि बिग बॉस मेंटल स्ट्रेंथ और इमोशन दोनों का है। मुझे उम्मीद है कि मैं शो का विनर बनूंगा।’
करणवीर का पसंदीदा शो कौन सा?
बता दें कि करणवीर मेहरा ने अपने करियर में फिल्म ‘मेरे डैड की मारुति’, ‘पवित्र रिश्ता’ और ‘बातें कुछ अनकही सी’ जैसे कई शोज किए हैं। जब उनसे पूछा गया कि उनका पसंदीदा शो कौन सा रहा है? इसका जवाब देते हुए करणवीर ने कहा कि वो किसी एक शो का नाम नहीं ले सकते हैं। करणवीर ने कहा, ‘मैंने सब अच्छे शो किए हैं। मैंने अपना 100 परसेंट दिया है। किसी एक का नाम लेना ठीक नहीं होगा।
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
54 mins agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
1 hr agoLIVE: निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा संग फैमिली फोटोज कीं शेयर
2 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
2 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
2 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
13 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
14 hrs ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
1 day agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
1 day agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines