Bigg Boss Top 5 Popular Contestants:‘बिग बॉस 18’ का शो अपने आखिरी पड़ाव पर है और ऐसे में कंटेस्टेट्स अब खुले में गेम खेल रहे हैं। शो में कंटेस्टेंट्स जमकर एक दूसरे पर वार कर रहे हैं। इस बार की ओरमैक्स की टॉप 5 पॉपुलर कंटेस्टेंट्स की लिस्ट ने हैरान कर दिया है। आखिर कौन-कौन हैं उस लिस्ट में, चलिए आपको बताते हैं।
अविनाश मिश्रा
सबसे पहले हैरान कर देने वाली बात ये है कि अविनाश मिश्रा की एंट्री इस बार लिस्ट में हुई है। अविनाश का गेम पहले दिन से ही काफी स्ट्रॉन्ग रहा है। उन्होंने घर के हर मुद्दे पर अपनी राय रखी है। ऐसे में शो जैसे-जैसे फिनाले की तरफ बढ़ रहा है वैसे-वैसे इन कंटेस्टेंट्स का नाम लिस्ट में आना उनके फैंस को बड़ी राहत दे रहा है।
शिल्पा शिरोडकर
लिस्ट में चौथे नंबर पर शिल्पा शिरोडकर का नाम आ रहा है। शिल्पा का गेम भी पहले दिन से विवियन और करणवीर के ईर्द-गिर्द घूम रहा है। शिल्पा को काफी पॉपुलेरिटी भी मिल रही है। ऐसे में शिल्पा का गेम भी अप हो गया है, वो अब खुलकर सही को सही और गलत को गलत कह रही हैं।
करणवीर मेहरा
लिस्ट में तीसरे नंबर पर करणवीर मेहरा का नाम आ रहा है। ये बात चौंकाने वाली है क्योंकि करणवीर मेहरा ही पहले दिन से लिस्ट में टॉप करते आ रहे थे। लेकिन अब जब शो अपने आखिरी पड़ाव पर आ पहुंचा है तो करणवीर का नाम नीचे खिसककर तीसरे पायदान पर आ गया है।
विवियन डीसेना
विवियन डीसेना का नाम लिस्ट में दूसरे नंबर पर है। विवियन को पहले से ही शो की ट्रॉफी जीतने का सबसे बड़ा दावेदार कहा जा रहा है। सबसे मजबूत कंटेस्टेंट की बात करें तो विवियन का नाम लिस्ट में किसी ना किसी नंबर पर आएगा ही। विवियन को शो का लाडला भी कहा जा रहा है, ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि शो की ट्रॉफी को कौन अपने नाम करेगा।
रजत दलाल
इस हफ्ते के टॉप 5 पॉपुलर कंटेस्टेंट्स की बात करें तो रजत दलाल सबसे पहले नंबर पर हैं। रजत की पॉपुलेरिटी पहले से ही काफी ज्यादा है, उसके अलावा रजत दलाल का गेम भी पहले से काफी इंप्रूव होता चला जा रहा है।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18: टाइम गॉड Shrutika ने इस बार पलट दी बाजी, किसने किस पर किया नॉमिनेशन का वार?
संबंधित खबरें
विवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
36 mins agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
2 hrs ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
3 hrs agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
3 hrs agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
6 hrs agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
6 hrs agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
17 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
21 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
1 day agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines